Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा का पति ही बनेगा उसका सबसे बड़ा दुश्मन, 'ये रिश्ता' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

    1 week ago

    स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में 8 साल का लीप आ चुका है. इतना ही नहीं अरमान और अभिरा भी अलग हो चुके हैं. अब वाणी के संग अभिरा रहती हैं और अपनी बेटी मायरा के संग अरमान अपनी जिंदगी काट रहा है.

    वहीं, अब अरमान और अभिरा का आमना-सामना होने वाला है, जिससे शो में धांसू ट्विस्ट आने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अरमान अब सीधा अभिरा के मोहल्ले में पहुंचने वाला है. चलिए बताते हैं कि सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होगा.

    मिस्टर मित्तल बताता है कि एक औरत परेशानी बन चुकी है

    अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा परेशान होगाकर गैराज में खड़ी होती है. वहीं, मुक्ति उसे दूर से देखती रहती है. वहीं, दूसरी तरफ अरमान उसी ऐरिया के सामने अपने ऑफिस के कैबिन में खड़ा होता है. अरमान से मिस्टर मित्तल बताते हैं कि इस एरिया को ही वो बनवाना चाहते हैं, लेकिन एक औरत परेशानी बन चुकी है.

    अरमान फैसला करता है कि वो उस औरत से मिलेगा. ये औरत कोई और नहीं बल्कि अभिरा ही है. अभिरा का सीन इसके बाद आता है और वो मुक्ति को संभालती है. क्योंकि, मुक्ति अपने फेवरेट स्कूल में एडमिशन ना मिलने के टेंशन में होती है.वहीं, ऑफिस में अरमान कृष पर भड़कता है और चॉल वालों को हटाने की प्लानिंग करता है.

    वहीं, दूसरी तरफ अभिरा अपनी बेटी मुक्ति को दिमाग शांत करने का तरीका बताती है. दोनों मां बेटी कार वॉशिंक करते हुए मस्ती करती हैं और फिर इमोशनल हो जाते हैं. मुक्ति को वो समझाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए घर से निकलना पड़ता है. मुक्ति को डर लगता है कि अभिरा से अगर वो दूर हुई तो उसे खो देगी.

    लेकिन अभिरा उसे समझा लेती है और फिर अचानक ही अभिरा अपने कमरे में भाग जाती है. वो बार-बार यहां कम्प्यूटर चलाने की कोशिश करती है. वो एक मेल का इंतजार कर रही होती है, जिसमें मायरा की नई फोटो होती है और वो उसे मिल जाता है. वो मायरा की फोटो देख इमोशनल हो जाती है और मुक्ति भी वहां पहुंच जाती है.हालांकि, वो मायरा की फोटो नहीं देख पाती है. तभी अभिरा को मुक्ति एक स्पीकर गिफ्ट करती है. उसके बाद दोनों मिलकर डांस करते हैं.

    ये भी पढ़ें:-कौन हैं जिया शंकर? यूट्यूबर संग सगाई के बीच जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

    Click here to Read More
    Previous Article
    गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दो एक्टर्स संग हुईं कोजी, वीडियो देख एक्टर के फैंस का फूटा गुस्सा
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी और मिहिर के तलाक से पहले होगा बड़ा हादसा, रणविजय लूटेगा वैष्णवी की इज्जत!

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment