Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: तुलसी और मिहिर के तलाक से पहले होगा बड़ा हादसा, रणविजय लूटेगा वैष्णवी की इज्जत!

    1 week ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो के मेकर्स तेजी से कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं. ताकि, दर्शकों का इंटरेस्ट शो से खत्म ना हो. इसी वजह से क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर वापसी कर ली है.

    शो में इन दिनों देखने को मिल रहा है कि तुलसी की वजह से एक बार फिर से विरानी परिवार ट्रैक पर आता दिख रहा है. वो तुलसी ही है जिसकी वजह से मिहिर की फैक्ट्री भी बच गई. अब तुलसी ने मिहिर के संग काम करना भी शुरू कर दिया है. लेकिन, ये बाद नॉयना को और रणविजय को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है.

    तुलसी को नीचा दिखाने औऱ मिहिर से दूर करने के लिए नॉयना नए-नए प्लान बना रही है. वहीं, रणविजय ने भी तुलसी को खत्म करने का प्लान बना लिया है. वहीं, तुलसी अपनी कंपनी को चलाने के लिए खूब मेहनत करती दिख रही है. इसी बीच नॉयना एक बड़ा धमाका करती है.

    नॉयना होता है मिहिर पर गुस्सा

    दऱअसल, वो मिहिर और तुलसी को तलाक के पेपर्स भेजती है, जिसे देखकर दोनों शॉक रह जाते हैं. मिहिर सोचता है कि ये सब किसने किया है, फिर उसे पता चलता है कि इन हरकतों के पीछे नॉयना का हाथ है.इस दौरान नॉयना पर मिहिर गुस्सा होता हुआ नजर आता है.

    लेकिन, मिहिर से नॉयना कहती है कि क्या तुम्हें तलाक नहीं लेना. इस पर वो कहता है कि लेना है ना. इसी बीच अपकमिंग एपिसोड में देखने  मिलेगा कि वैष्णवी के संग रणविजय छेड़खानी कर रहा होता है. ऐसे में तुलसी आकर उसकी ठंडे से पिटाई कर देती है.

    इसी बीच मिहिर भी वहां पहुंच जाता है और रणविजय की खूब पिटाई करता है. इतना ही नहीं वो कहता है कि आज के बाद तूने किसी लड़की को छेड़ा तो मेरे से बुरा तेरे लिए कोई नहीं होगा. इसी बीच तलाक के टेंशन में एक बार फिर से मिहिर दारू पीकर गाड़ी चलाने वाला है और उसका बहुत ही बुरा एक्सीडेंट हो जाएगा.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: प्रार्थना के एक गलत फैसले से होगी बर्बादी की शुरुआत, वसुंधरा होगी बेइज्जत, अनुपमा की बेटी बनाएगी नया प्लान

    Click here to Read More
    Previous Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा का पति ही बनेगा उसका सबसे बड़ा दुश्मन, 'ये रिश्ता' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
    Next Article
    आम्रपाली दुबे और मोनालिसा नहीं तो कौन है भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस, जानें नेटवर्थ भी

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment