Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला इन दो एक्टर्स संग हुईं कोजी, वीडियो देख एक्टर के फैंस का फूटा गुस्सा

    1 week ago

    बिग बॉस 19 को खत्म हुए काफी दिन हो चुके हैं. लेकिन, इस सीजन के विनर रहे गौरव खन्ना आज भी लाइमलाइट में बने रहते हैं. इतना ही नहीं एक्टर की वाइफ आकांक्षा चमोला की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है. पहले तो आकांक्षा को मां ना बनने के फैसले की वजह से ट्रोल किया गया.

    उसके बाद वो अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. वहीं, अब आकांक्षा ने नए वीडियो ने बवाल मचाकर रख दिया है. दरअसल, लेटेस्ट वीडियो में आकांक्षा अपने पति गौरव को छोड़कर दो एक्टर के संग कोजी होती नजर आ रही हैं. आकांक्षा की इस वीडियो को देखने के बाद गौरव खन्ना के फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है.

    आकांक्षा एक्टर संग रोमांटिक होती आईं नजर

    आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो दो एक्टर्स के संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं. पहले तो वीडियो में आकांक्षा एक लड़की के संग मजाक मस्ती करती हैं और फिर एक्टर के संग रोमांटिक होती है.उसके बाद दूसरा एक्टर नजर आता है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फिर उसके संग आकांक्षा कोजी होती है. वीडिय़ो में आकांक्षा का एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा है. वो काफी कंफर्टेबल दिख रही हैं और हर मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं.आकांक्षा का ये अंदाज वैसे तो गौरव के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. इसी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

    इस वीडियो को देखने के बाद लोग आकांक्षा को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'गौरव की इमेज बिल्कुल ही डाउन कर दी इस औरत ने तो..दूसरे ने लिखा,'ये इन दोनों आदमियों के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही है.'इसके अलावा और भी कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में आकांक्षा ने ट्रोलिंग से परेशान होकर अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है.आपको बता दें ये वीडियो आकांक्षा के अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. इस प्रोजेक्ट में वो कुंवर अमर और अली हसन के संग दिखाई देंगी.

    ये भी पढ़ें:-कौन हैं जिया शंकर? यूट्यूबर संग सगाई के बीच जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

    Click here to Read More
    Previous Article
    टीवी की इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संग की सगाई, अंगूठी पहनाने के लिए चुना 11:11 का शुभ मुहूर्त
    Next Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा का पति ही बनेगा उसका सबसे बड़ा दुश्मन, 'ये रिश्ता' में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment