Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    किरेन रिजिजू ने नेहरू को किया कोट तो प्रियंका गांधी बोलीं- जिनकी आलोचना दिन-रात करते हैं, अब उनकी ही तारीफ...

    5 days ago

    कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को लोकसभा में सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सदन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मैं इसलिए हंस रही थी कि जिनकी आलोचना ये दिन-रात करते हैं, उन्हीं नेहरू जी की आज तारीफ करने लग गए.

    प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मुझे हंसी इसलिए आई क्योंकि देश में एक ही व्यक्ति है, जो इनके सामने झुका नहीं है और वो विपक्ष के नेता राहुल गांधी हैं.

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम संसद के निचले सदन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. किरेन रिजिजू ने सदन में कहा कि राहुल गांधी को विपक्ष का नेता क्यों बनाया गया? वे गंभीर नहीं है. प्रियंका उनसे बेहतर विपक्ष की नेता होतीं. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा सदन में मुस्कुरा रहीं थीं.

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में कहा, ‘विपक्ष पूरी तरह से कंफ्यूज हो गया है. विपक्ष को यह नहीं पता है कि उन्हें क्या करना है. ये लोग पहले ही लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुके हैं, जो अभी तक लंबित है. इस बीच यह फिर से दूसरे अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दे रहे हैं. क्या इसका कोई मतलब है?’

    किरेन रिजिजू की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

    लोकसभा में किरेन रिजिजू की बात खत्म होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उनका काउंटर करने के लिए उठीं. उन्होंने कहा, ‘मैं इसलिए हंस रही थी, क्योंकि आज उन्होंने (रिजिजू ने) नेहरू के उस कोट का इस्तेमाल अपने पक्ष में किया, जिसकी वे सिर्फ आलोचना करते हैं. इन्होंने अचानक यह स्वीकार कर लिया कि नेहरू जी ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत करने वाले व्यक्ति हैं और इसीलिए मैं मुस्कुरा रही थीं.’

    इसके अलावा, उन्होंने नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि इस देश में सिर्फ एक व्यक्ति है, जिसने पिछले 12 सालों में आज तक उनके (सरकार के) सामने अपना सिर नहीं झुकाया है और वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं, क्योंकि वे सच बोलते हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
    Next Article
    अब रेस्टोरेंट के मेन्यू में दिखेगा कमर्शियल LPG की कमी का डर, गैस बचाने की एडवाइजरी जारी

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment