Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    अब रेस्टोरेंट के मेन्यू में दिखेगा कमर्शियल LPG की कमी का डर, गैस बचाने की एडवाइजरी जारी

    5 days ago

    देश में कमर्शियल LPG की सप्लाई में संभावित बाधा को देखते हुए नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने अपने सदस्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया कि मौजूदा वैश्विक हालात के कारण कमर्शियल LPG की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, जिससे रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के संचालन में दिक्कतें आ सकती है. NRAI ने रेस्टोरेंट मालिकों से कहा है कि वे गैस की खपत कम करने और कामकाज को जारी रखने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाएं.

    NRAI ने जारी की एडवाइजरी

    इसके तहत ऐसे खाने बनाने को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है जिनमें कम गैस लगती हो या जल्दी पक जाते हों. साथ ही लंबे समय तक पकने वाले या ज्यादा गैस इस्तेमाल करने वाले आइटम को अस्थायी रूप से कम करने को कहा गया है. एसोसिएशन ने ये भी कहा है कि किचन में गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाए. बेवजह बर्नर चालू न रखें और जहां संभव हो वहां बैच में खाना पकाया जाए. इसके अलावा रेस्टोरेंट्स को इंडक्शन, इलेक्ट्रिक फ्रायर, इलेक्ट्रिक ओवन और राइस कूकर जैसे विकल्प अपनाने की भी सलाह दी गई है, ताकि LPG पर निर्भरता कम हो सके.

    सरकार के संपर्क में NRAI 

    NRAI ने सुझाव दिया है कि जरूरत पड़ने पर रेस्टोरेंट सीमित मेन्यू रखें, ग्राहकों को स्थिति की जानकारी दें और कम मांग वाले समय में कामकाज के घंटे घटाने पर भी विचार करें. एसोसिएशन ने कहा है कि वह सरकार और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि कमर्शियल LPG की सप्लाई सुचारू बनी रहे और रेस्टोरेंट उद्योग को किसी बड़े संकट का सामना न करना पड़े.

    कई शहरों में LPG सिलेंडर पाने की मची होड़

    पश्चिम एशिया में गहराते जंग के कारण आपूर्ति रुकने के डर से दिल्ली सहित के कई शहरों में LPG सिलेंडर पाने की होड़ मच गई है. इसके चलते वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और उपभोक्ताओं के बीच भारी बेचैनी देखी जा रही है. कई वितरकों का मत है कि मांग में आए इस आकस्मिक उछाल ने स्थानीय बाजार में रसोई गैस की भारी किल्लत पैदा कर दी है, जिससे एक अस्थायी संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    किरेन रिजिजू ने नेहरू को किया कोट तो प्रियंका गांधी बोलीं- जिनकी आलोचना दिन-रात करते हैं, अब उनकी ही तारीफ...
    Next Article
    ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment