Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी

    3 days ago

    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का विश्व विजेता बन चुका है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल भारत ने 96 रनों से शानदार जीत हासिल की और तीसरी बार ये खिताब अपने नाम कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है.

    इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'चैंपियन. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया. इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया.'

    विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम: अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'क्या शानदार जीत है… विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम. पूरे टूर्नामेंट में आपके असाधारण प्रदर्शन और दृढ़ संकल्प ने देश को गौरव और गर्व दिलाया है. हर भारतीय को गर्वित करने के लिए पूरी टीम को बधाई.'

    भारतीय टीम को हार्दिक बधाई: राष्ट्रपति मुर्मू

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, 'आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप में शानदार जीत हासिल करके इतिहास के कई शिखर छूने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. भारत को यह गौरव प्राप्त है कि वह तीन बार कप जीतने वाला एकमात्र देश है. साथ ही, यह लगातार दो बार कप जीतने वाली एकमात्र टीम भी है. इससे क्रिकेट प्रेमियों में अपार खुशी और गर्व का भाव है. यह हमारे युवाओं में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं का भी प्रमाण है. इस सामूहिक जीत के लिए प्रत्येक खिलाड़ी, पूरी मैनेजमेंट टीम और सहायक स्टाफ प्रशंसा के पात्र हैं. मैं हमारी क्रिकेट टीम के भविष्य में निरंतर गौरव की कामना करती हूं.'

    भारत ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार जीता है. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है. टीम इंडिया से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हुई. फाइनल में भारत से मिले 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

    फाइनल में भारत की तूफानी शुरुआत

    टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े. अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए.

    संजू टी20 विश्व कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 54 रन बनाए. ईशान ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और चार छक्के लगाए. हालांकि, हार्दिक पांड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी
    Next Article
    Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment