Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी

    2 days ago

    भारत ने T-20 वर्ल्डकप मैच में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की है. भारतीय टीम के बाद लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने भारत की जीत के बाद X पर पोस्ट कर कहा कि हमारी टीम एक बार फिर चैंपियन बन गई है. 

    राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, 'एक बार फिर चैंपियन! हमारी भारतीय टीम के लिए यह एक शानदार जीत थी, जिसमें संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष सराहना. टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को एक और अविस्मरणीय पल देने के लिए हार्दिक बधाई.'

    भारत ने कीवी टीम को 96 रन से हराया

    बता दें कि भारत ने तीसरी बार टी20 का वर्ल्ड कप जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया है. अहमदाबाद में हुए इस फाइनल मैच में भारत टॉस हार गया था और उसे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहली बारी खेलते हुए भारतीय टीम ने 255 रन बनाए थे, जिसको चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम महज 159 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. 

    तीसरी बार T-20 वर्ल्डकप जीती इंडिया

    भारतीय टीम ने इस T-20 वर्ल्डकप को जीतकर इतिहास रच दिया है. अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैंड 2-2 बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को 3 बार जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है. टीम इंडिया ने 2007, 2024 और अब 2026 का खिताब जीता है.  

    भारतीय टीम ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

    टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक बनाया. सैमसन ने 89 रन बनाए थे. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गैंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने महज 18 गेंदों पर 50 बनाई. इसके अलावा ईशान किशान ने भी 25 गंदों में 54 रनाकर धुआंधार पारी खेली. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    असम में अकेले चुनाव लड़ेगी रायजोर पार्टी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने आरोप, नहीं हुआ गठबंधन
    Next Article
    'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment