Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    होली 2026 में संजीव कपूर के साथ बनाएं ट्रेडिशनल ठंडाई, जानें आसान रेसिपी

    1 week ago

    होली का त्योहार आते ही चारों ओर रंग, उमंग और मिठास घुल जाती है. यह सिर्फ रंगों से खेलने का दिन नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटने का भी खास मौका होता है. घरों में गुजिया, नमकीन और तरह-तरह के पकवान बनते हैं, लेकिन अगर बात होली की खास पहचान की करें तो ठंडाई का नाम सबसे पहले आता है. ठंडाई के बिना होली का जश्न अधूरा सा लगता है.

    होली 2026 के मौके पर अगर आप भी अपने घर में कुछ पारंपरिक और खास बनाना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की बताई हुई ट्रेडिशनल ठंडाई की रेसिपी जरूर ट्राई करें. यह रेसिपी स्वाद, खुशबू और सेहत का बेहतरीन मेल है. इसमें दूध, मेवे और सुगंधित मसालों का ऐसा संतुलन है जो हर किसी को पसंद आएगा. तो आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं.

    संजीव कपूर के साथ बनाएं ट्रेडिशनल ठंडाई

    1. संजीव कपूर की ट्रेडिशनल ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर उबाल लें.

    2. इसके बाद बादाम, पिस्ता, खसखस, खरबूजे के बीज और काजू को 2–3 बड़े चम्मच गर्म दूध के साथ मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को एक कटोरे में अलग रख दें.

    3. अब हरी इलायची, काली मिर्च, दालचीनी और सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को एक साथ पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.

    4. जब दूध अच्छे से उबलने लगे, तब उसमें केसर के धागे डालें फिर चीनी मिलाकर तब तक चलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.

    5. अब दूध में तैयार किया हुआ मेवों का पेस्ट डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं. इसके बाद थोड़ा सा तैयार मसाला पाउडर डालें और 1–2 मिनट और पकाएं, ताकि सारी खुशबू दूध में अच्छी तरह मिल जाए.

    6. गैस बंद कर दें और ठंडाई को ठंडा होने दें फिर इसे एक जार में भरकर फ्रिज में रख दें. परोसते समय ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं और ठंडी-ठंडी ठंडाई का आनंद लें.

    यह भी पढ़ें - Holi 2026 Special: होली पर मेहमानों के लिए घर पर ऐसे बनाएं केसर-बादाम शरबत, जानिए आसान रेसिपी

    होली में ठंडाई का महत्व

    होली के दौरान ठंडाई सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक परंपरा है. इसे खासतौर पर वसंत ऋतु में शरीर को ठंडक देने के लिए बनाया जाता है. दूध, मेवे और मसालों से बनी यह ड्रिंक टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है. इलायची और काली मिर्च जैसे मसाले पाचन में मदद करते हैं, जबकि बादाम और पिस्ता शरीर को एनर्जी देते हैं. कई जगहों पर होली के मौके पर ठंडाई में थोड़ी मात्रा में भांग भी मिलाई जाती है, जो त्योहार के उत्साह और मस्ती को और बढ़ा देती है, हालांकि, इसे सोच-समझकर और सीमित मात्रा में ही यूज किया जाता है.

    यह भी पढ़ें - Holi 2026: होली पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए इसका इतिहास और घर पर बनाने का आसान तरीका

    Click here to Read More
    Previous Article
    CRISPR Blood Test For Cancer: क्या ब्लड टेस्ट से पता लग सकता है कैंसर, ट्यूमर बनने से पहले कैसे पता लगेगी दिक्कत?
    Next Article
    Active Lifestyle in Old Age: बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव

    Related लाइफस्टाइल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment