Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: खली ने सेल्फी ले रहे फैन को दिया धक्का, वीडियो वायरल होने पर खौल उठा यूजर्स का खून

    1 week ago

    भारत भावनाओं का देश है, यहां ज्यादातर लोग तर्क से ज्यादा इमोशनंस को मानते हैं और उसी से लोग प्रेरणा भी लेते हैं. ऐसे में अगर कोई सेलिब्रिटी या फिल्मी सितारा उन्हें दिख जाए तो वो अपना प्यार दिखाए बगैर नहीं मानते और कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं कि उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के साथ सेल्फी खिचा रहा फैन जाने अनजाने में खली के धक्के का शिकार हो गया. 

    सेल्फी ले रहे फैन को खली ने मारा धक्का!

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में खली एक एयरपोर्ट से निकलते दिख रहे हैं, उनके आस पास पीआर वालों और पेप्स का जमावड़ा है और लोग उन्हें एक झलक देखने के लिए खड़े हुए हैं. इतने में उनका फैन लाइन तोड़कर अचानक उनके सामने आता है और सेल्फी लेने लगता है जिससे खली कुछ चिढ़ जाते हैं और उस शख्स को जो उनके साथ सेल्फी लेने आया था धक्का मार देते हैं जिसके बाद उनका फैन मुस्कुराते हुए आगे बढ़ जाता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    कौन हैं खली?

    आपको बता दें कि द ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) भारतीय मूल के प्रसिद्ध पूर्व WWE पहलवान, प्रमोटर और अभिनेता हैं. 7 फीट से अधिक लंबाई वाले खली WWE के इतिहास में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं. वो हिमाचल प्रदेश में जन्मे, उन्होंने 2006 में WWE में कदम रखा और अंडरटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गज पहलवानों का सामना किया. वे 'बिग बॉस 4' में भी आ चुके हैं.

    यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

    यूजर्स का खौल उठा खून तो किसी ने किया समर्थन

    वीडियो को instantbollywood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे भाई ऐसे लोगों के साथ सेल्फी लेते ही क्यों हो. एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को भाव देते ही क्यों हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसे किसी का रास्ता नहीं रोकते, सेल्फी तमीज से ली जाती है.

    यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: किंग कोबरा को किस करने जा रही थी दीदी, मौत के सौदागर किया जोरदार पलटवार, वीडियो देख कांप गई रूह
    Next Article
    Video: गूगल मैप्स का झोल! मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दी कार, जयपुर में फंसे पर्यटकों का वीडियो वायरल

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment