Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: किंग कोबरा को किस करने जा रही थी दीदी, मौत के सौदागर किया जोरदार पलटवार, वीडियो देख कांप गई रूह

    1 week ago

    किंग कोबरा, एक ऐसा सांप जिसके जहर का मजा अगर कोई चख ले तो फिर बड़ी मुश्किल से मौत का चंगुल छूटता है. अब किंग कोबरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किंग कोबरा को रेस्क्यू करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, इस दौरान वो ट्रेंड के अनुसार जैसे ही किंग कोबरा को किस करने के लिए झुकती है वैसे ही ये मौत का सौदागर पलटकर हमला कर देता है. वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

    किंग कोबरा को किस करने के चक्कर में जाते जाते बची दीदी की जान

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की जंगल में किंग कोबरा का रेस्क्यू करने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, इस दौरान जंगल में फन फैलाए किंग कोबरा बैठा हुआ है और लड़की उसे छूने की कोशिश करती है लेकिन इस सांप की आक्रामकता के आगे उसकी एक नहीं चलती. इसके बाद लड़की ट्रेंड के अनुसार फन फैलाए किंग कोबरा को पीछे से किस करने के लिए जैसे ही झुकती है किंग कोबरा बिजली की रफ्तार से पलटता है और लड़की पर हमला करने की कोशिश करता है जिससे डरकर लड़की तुरंत भागने लगती है. हालांकि वीडियो के अगले ही हिस्से में लड़की को किंग कोबरा को हाथ में पकड़े देखा जा सकता है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝓢𝓪𝓱𝓲𝓫𝓪 𝓜𝓮𝓽𝓪𝓷𝓰𝓮 (@saiba__19)

    बेहद खतरनाक है किंग कोबरा

    आपको बता दें कि किंग कोबरा (Ophiophagus hannah) दुनिया का सबसे लंबा और बेहद खतरनाक जहरीला सांप है, यह एक बार के दंश (bite) में इतनी मात्रा में न्यूरोटॉक्सिक जहर छोड़ता है कि उससे एक हाथी या लगभग 20-30 लोगों की मौत हो सकती है. हालांकि यह आम तौर पर इंसानों से बचता है, लेकिन खतरे का आभास होने पर यह बहुत आक्रामक हो सकता है, 6-8 फीट तक ऊपर उठ सकता है और एक ही हमले में कई बार काट सकता है.

    यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

    यूजर्स बोले, मौत से खेल रही है ये

    वीडियो को saiba__19 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बहन अगर काट लेगा तो कहीं की नहीं रहोगी. एक और यूजर ने लिखा...दीदी वो खिलौना नहीं है, उसके काटने से मर जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...मौत से खेल रही है ये.

    यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: पेरिस की सड़कों पर मिल रहे गोलगप्पे, खाने दौड़ी भारतीय लड़किया, रेट सुन घूम गया माथा- वीडियो वायरल
    Next Article
    Video: खली ने सेल्फी ले रहे फैन को दिया धक्का, वीडियो वायरल होने पर खौल उठा यूजर्स का खून

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment