Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Video: गूगल मैप्स का झोल! मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ा दी कार, जयपुर में फंसे पर्यटकों का वीडियो वायरल

    1 week ago

    Jaipur Viral Video: गूगल मैप्स से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो हमें सही रास्ते बताते हैं, जबकि कुछ वीडियो गूगल मैप्स से जुड़ी लापरवाही को दर्शाते हैं. वैसा ही इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि जयपुर में गणतंत्र दिवस के दिन शहर के मशहूर बिरला मंदिर में गूगल मैप्स की मदद से सफर कर रहे एक ड्राइवर ने कार को सीधे मंदिर की सीढ़ियों पर उतार दिया है.

    जानकारी के मुताबिक, यह बात सामने आई कि यह घटना किसी शरारत की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि गूगल मैप्स की गलत दिशा बताने की वजह से यह हादसा हुआ है. बताया जाता है कि बाहर से एक परिवार जयपुर शहर घूमने आया था और मंदिर दर्शन के लिए गूगल मैप्स के जरिए बिरला मंदिर तक पहुंचने का रास्ता खोज रहा था. मैप में दिखाए गए रास्ते को फॉलो करते हुए उसने गलती से कार को उस मार्ग पर उतार दिया, जो असल में पैदल यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बनी सीढ़ियां थीं.

    सतर्कता से टला बड़ा हादसा - वायरल वीडियो

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को कंट्रोल किया. कार पर सीढ़ियों पर फंसी जाने की जो स्थिति थी, वह बेहद नाजुक थी. जरा सी चूक एक बड़ी घटना को जन्म दे सकती थी. करीब 2 घंटे की लगातार मेहनत के बाद कार को सुरक्षित नीचे उतारा गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई.

    यूजर्स ने गूगल मैप्स पर उठाए सवाल

    इस घटना का पूरा वीडियो एक व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गजब वायरल हो रहा है. लोग वीडियो देखकर हैरानी जता रहे हैं और गूगल मैप्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे तकनीक पर आंख बंद कर भरोसा करने का नतीजा बताया है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Video: खली ने सेल्फी ले रहे फैन को दिया धक्का, वीडियो वायरल होने पर खौल उठा यूजर्स का खून
    Next Article
    दर्दनाक! रास्ता भटक बर्फबारी में फंसे दो लड़के, 4 दिन बाद मिले जमे हुए शव, रखवाली करता रहा कुत्ता, देखें वीडियो

    Related ट्रेंडिंग Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment