Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    वैलेंटाइन वीक में एक्टिव हुए स्कैमर्स, आपके पास तो नहीं आए Free Gift और I Love You के मैसेज?

    1 day ago

    वैलेंटाइन्स डे जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ऑनलाइन सर्च गिफ्टिंग शॉपिंग और सोशल मीडिया एक्टिविटी भी तेज चीज से बढ़ रही है. 14 फरवरी को अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए लोग गिफ्ट, ट्रिप और सरप्राइज प्लान कर रहे हैं. लेकिन इसी मौके का साइबर स्कैमर्स भी फायदा उठाने में जुट गए हैं. दरअसल प्यार और गिफ्ट के नाम पर किया गया एक छोटा सा क्लिक आपका बैंक खाता खाली कर सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक में स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं ऐसे में कहीं आपके पास भी तो फ्री गिफ्ट और आई लव यू का मैसेज नहीं आया है.

    रोमांस स्कैम से रहें अलर्ट

    वेलेंटाइन वीक के दौरान रोमांस स्कैम सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं. ये स्कैम आमतौर पर डेटिंग ऐप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शुरू होते हैं. स्कैमर्स फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले नॉर्मल बातचीत करते हैं, फिर धीरे-धीरे इमोशनल बातें या आई लव यू जैसे मैसेज भेजते हैं. वहीं भरोसा बनने के बाद मेडिकल इमरजेंसी, नौकरी की परेशानी या मिलने आने के बहाने पैसों की मांग की जाती है. कई मामलों में पैसा भेजते ही सामने वाला अकाउंट गायब हो जाता है.

    फ्री गिफ्ट और डिलीवरी का मैसेज

    वेलेंटाइन वीक में कई लोगों को अचानक मैसेज या कॉल आता है कि उनके लिए सरप्राइज गिफ्ट या फ्लावर डिलीवरी आई है. इसके लिए लिंक पर क्लिक करने या ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है. ऐसा करते ही स्कैमर्स बैंक अकाउंट तक पहुंच बना लेते हैं. बिना किसी कंफर्मेशन के इस तरह के मैसेज पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

    गिवअवे स्कैम से सावधान

    सोशल मीडिया पर वेलेंटाइन वीक के दौरान फ्री डिनर, हॉलिडे पैकेज या महंगे गिफ्ट जीतने वाले पोस्ट तेजी से वायरल होते रहते हैं. इन पोस्ट में दिए गए लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर छोटी रकम जमा करने को कहा जाता है. असल में यह लिंक फर्जी होते हैं, जिनके जरिए आपका डाटा और पैसा दोनों चुरा लिए जाता है.

    फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स का जाल

    वैलेंटाइन डे पर शॉपिंग का क्रेज बढ़ता जाता है. इसका फायदा उठाकर स्कैमर्स असली जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट बना लेते हैं. इन पर बड़े डिस्काउंट और सस्ते दामों का लालच दिया जाता है. वहीं जैसे ही कोई यूजर यहां अपनी पर्सनल डिटेल्स या बैंक डिटेल्स डालता है उसकी जानकारी चोरी हो जाती है.

    जान पहचान वाला स्कैम

    कुछ मामलों में स्कैमर्स फोन करके दावा करते हैं कि आपके किसी जान पहचान वाले ने आपके लिए मैसेज या गिफ्ट भेजा है. वे नाम, फोटो या अन्य जानकारी दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश करते और फिर तुरंत पर ओटीपी की मांग करते हैं. वहीं एक बार जानकारी शेयर करते बैंक खाते में सेंध लग जाती है.

    कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

    • अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
    • ओटीपी बैंक डिटेल्स या पर्सनल जानकारी किसी से शेयर न करें.
    • बहुत ज्यादा सस्ते ऑफर और फ्री गिफ्ट के लालच से बचें.
    • नई या अनजान वेबसाइट से शॉपिंग से पहले जांच जरूर करें.

    ये भी पढ़ें-दुनिया के किन देशों पर सबसे कम टैरिफ लगाता है अमेरिका, किस नंबर पर आते हैं भारत-पाकिस्तान?

    Click here to Read More
    Previous Article
    आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब कोटेदार-आशा और आंगनवाड़ी सहायिका करेंगी मदद
    Next Article
    Rahul Gandhi Slams Donald Trump: ‘সমকক্ষ হিসেবে কথা বলুন, ভারত চাকর নয়’, লোকসভা থেকে ট্রাম্পকে কড়া বার্তা রাহুলের

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment