Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम

    2 weeks ago

    तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है. दरअसल खबरों के मुताबिक उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने दिसंबर 2025 में एक्टर से तलाक के लिए अर्जी दी थी. चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी में व्यभिचार, मानसिक क्रूरता और परित्याग के आरोपों का हवाला दिया गया है, साथ ही एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल के भी आरोप लगाए हैं. इन सबके बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम थलापति विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा है. लोगो इंटरनेट पर इसके सबूत होने का भी दावा कर रहे हैं. 

    क्यों विजय के तलाक से जोड़ा जा रहा तृषा  का नाम?
    सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पिटीशन में, थलापति विजय की पत्नी संगीता ने दावा किया है कि उन्हें अप्रैल 2021 में पता चला कि विजय एक एक्ट्रेस के साथ गलत रिश्ते में थे. हालांकि उन्होंने अपनी पिटीशन में एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें तृषा कृष्णन की ओर इशारा कर रही हैं, जिन्होंने विजय के साथ घिल्ली और आथी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है. इन आरोपों से तमिल फिल्म इंडस्ट्री और विजय के फैंस शॉक्ड हैं.

    तृषा की पोस्ट की वजह से विजय संग रिश्ते के रूमर्स और हुए तेज
    तृषा और विजय के बीच अफेयर के रूमर्स  इंस्टाग्राम पर तृषा की एक पोस्ट के बाद ज्यादा तेज हुए हैं. अपनी स्टोरी में, एक्ट्रेस ने लिखा, “जब आप प्यार से भरे होते हैं, तो यह उन लोगों को कन्फ्यूज़ कर देता है जो बकवास से भरे होते हैं.” इसके बाद विजय के लिए एक बर्थडे पोस्ट किया गया, जिसमें उनकी एक साथ तस्वीर थी, जिससे उनके करीबी रिश्ते की और अफवाहें उड़ीं. फैंस ने घिल्ली में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर तुरंत कमेंट किया था और उन्हें “टाइमलेस कपल” कहा था.

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Trish (@trishakrishnan)

    इसके अलावा, एक इवेंट में विजय ने तृषा को एक “प्रिंसेस” कहा था. जिसके बाद एक्ट्रेस संग उनके रिश्ते की अटकलों को और हवा मिल गई थी. हालांकि तृषा और विजय दोनों ने ही किसी भी पर्सनल इन्वॉल्वमेंट की कंफर्मेशन हीं की है, लेकिन अब एक्टर के तलाक में तृषा का नाम जोड़ा जा रहा है

    तलाक से विजय के पॉलिटिकल करियर पर पड़ सकता है असर?
    यह तलाक फाइलिंग विजय की ज़िंदगी के एक अहम समय पर हुई है, क्योंकि वह पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं, उन्होंने अपनी पार्टी, तमिझागा वेत्री कज़गम (TVK) बनाई है. तलाक के समय ने सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि कुछ का मानना ​​है कि इससे उनके पॉलिटिकल लक्ष्यों पर असर पड़ सकता है. जहां कुछ फैंस सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग विजय की इमेज और करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर परेशान हैं.

    Click here to Read More
    Previous Article
    शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों को दिया ये बड़ा तोहफा
    Next Article
    Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में ड्रीमी वेडिंग में एक दूजे के हुए रश्मिका-विजय, देखे कपल की रॉयल शादी की अनसीन तस्वीरें

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment