Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    थलापति विजय के बॉडीगार्ड की क्रिप्टिक पोस्ट:एक्टर के तृषा के साथ अफेयर की चर्चा के बीच लिखा- अफवाहों से ऊपर उठने का समय

    4 days ago

    तमिल एक्टर थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ पत्नी संगीता सोरनलिंगम के साथ उनका तलाक हो रहा है, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर के कयास लगाए जा रहे हैं। अफेयर की खबरें अब विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद और चर्चा में आ गई हैं। फैंस इस पोस्ट को विजय और तृषा के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, एक्टर की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बॉडीगार्ड ने लिखा- अफवाहों से ऊपर उठने का समय विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय आ गया है।' उन्होंने साथ में फायर इमोजी भी बनाई। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने यह स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके तुरंत बाद अरुण ने एक और फोटो शेयर की जिसमें विजय 'हार्ट' का साइन बना रहे थे। फैंस इसे तृषा के साथ उनके रिश्ते पर मुहर के तौर पर देख रहे हैं। शादी में मैचिंग लुक के साथ पहुंचे विजय-तृषा यह पूरा विवाद तब और बढ़ गया जब 5 मार्च को विजय और तृषा चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ नजर आए। दोनों ने वेन्यू पर एक साथ एंट्री की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय हाथ में गुलदस्ता लिए दिख रहे हैं और तृषा उनके पीछे-पीछे चलती नजर आ रही हैं। खास बात यह थी कि दोनों मैचिंग लुक में पहुंचे थे और शादी अटेंड करने के बाद वहां से साथ ही निकले। संगीता ने लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप थलपति विजय और संगीता की शादी के 27 साल बाद तलाक को ओर है। संगीता ने दिसंबर 2025 में चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध है और उन्होंने संगीता को धोखा दिया है। हालांकि, इन आरोपों और तलाक की खबरों पर अभी तक विजय या संगीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 1999 में हुई थी विजय की शादी विजय की पत्नी संगीता पहले उनकी बड़ी फैन थीं। साल 1996 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया। इसके बाद अगस्त 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट
    Next Article
    भाषा और पहनावे पर उड़ा मजाक, ऑडिशन में हुई बेइज्जती:सिद्धांत बोले- टाइम इंतजार से नहीं आता, मेहनत और धैर्य से खुद बनाना पड़ता है

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment