Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    दिल्ली में गायब हो रहीं महिलाएं, हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये सेफ्टी ऐप

    1 week ago

    दिल्ली देश की राजधानी है, जहां हर दिन लाखों लोग पढ़ाई, नौकरी और काम के सिलसिले में सफर करते हैं. लेकिन नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से जो खबरें सामने आ रही हैं, वे हर माता-पिता, हर महिला और हर नागरिक को सोचने पर मजबूर कर रही हैं. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 के सिर्फ शुरुआती दिनों में ही सैकड़ों लोग लापता होने की खबरें दर्ज की गई हैं. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं, बच्चियों और युवतियों की है. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि यह कोई अचानक बढ़ा हुआ संकट नहीं है और कई मामलों में लोग बाद में सुरक्षित मिल जाते हैं, लेकिन सच यही है कि डर और असुरक्षा की भावना लोगों के मन में घर कर चुकी है.

    अच्छी बात यह है कि आज लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है, और यही फोन आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन सकता है. आपात स्थिति कभी बता कर नहीं आती. ऐसे में मोबाइल में पहले से कुछ जरूरी ऐप्स और सेटिंग्स एक्टिव हों, तो मुश्किल समय में मदद बहुत जल्दी मिल सकती है. आइए जानते हैं वो जरूरी सेफ्टी ऐप्स और फीचर्स, जो हर लड़की और महिला के मोबाइल में होने ही चाहिए.

    हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये सेफ्टी ऐप

    1. 112 इंडिया ऐप – 112 इंडिया ऐप सरकार का बनाया गया एक ऑल-इन-वन इमरजेंसी ऐप है. इस ऐप से सिर्फ एक बटन दबाने पर पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड को अलर्ट आपकी लाइव लोकेशन अपने-आप भेजी जाती है. कॉल करना संभव न हो, तब भी मदद मिल सकती है.  इस ऐप को इंस्टॉल करके पहले ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

    2. Himmat Plus ऐप – यह दिल्ली पुलिस का विशेष ऐप है, जो खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है. इसके खास फीचर्स SOS बटन, Say Help वॉयस कमांड, फोन छुए बिना मदद मांगी जा सकती है, इमरजेंसी में पुलिस को तुरंत सूचना देना है. 

    3. मोबाइल का इन-बिल्ट SOS फीचर जरूर ऑन करें - बहुत से लोग नहीं जानते कि उनके फोन में पहले से SOS फीचर मौजूद होता है, जो अक्सर बंद रहता है. इससे पावर बटन को 3 या 5 बार जल्दी-जल्दी दबाने पर 112 पर कॉल लगती है, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को लाइव लोकेशन के साथ मैसेज चला जाता है. कई फोन में ऑटो रिकॉर्डिंग भी शुरू हो जाती है.  आज ही सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिव करें.

    4.  लाइव लोकेशन शेयर करना बनाएं आदत - अगर आप अकेले यात्रा कर रही हैं या देर रात घर लौट रही हैं, तो अपनी लाइव लोकेशन शेयर करना बहुत जरूरी है. लाइव लोकेशन आप Google Maps (Android), Find My App (iPhone), WhatsApp और Instagram चैट के अंदर से शेयर कर सकती हैं. इससे आपके घरवाले या दोस्त हर वक्त जान पाएंगे कि आप कहां हैं.

    जरूरी सेफ्टी ऐप्स का रखें ध्यान 

    1. कैब या ऑटो में सफर करते समय सावधानील - हमेशा Uber, Ola, Rapido जैसी वेरीफाइड कैब का ही यूज करें. ड्राइवर का नाम, फोटो और गाड़ी का नंबर जरूर मिलाएं. ट्रिप स्टेटस अपने परिवार के साथ शेयर करें. अगर कुछ गलत लगे, तुरंत SOS दबाएं. 

    2. सेफ्टी अलार्म और ट्रैकर भी हैं मददगार - बैग में तेज आवाज वाला सेफ्टी अलार्म रखें
    जूतों के सोल में छोटा ट्रैकर (AirTag / JioTag) छिपाया जा सकता है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए GPS वाली स्मार्टवॉच बहुत फायदेमंद है. 

    3. बच्चों और बुजुर्गों को भी सिखाएं ये तरीके - सिर्फ खुद सुरक्षित रहना काफी नहीं है. घर के बच्चों और बुजुर्गों को भी SOS बटन यूज करना, लाइव लोकेशन भेजना, इमरजेंसी नंबर याद रखना ये सब सिखाना बेहद जरूरी है. 

    यह भी पढ़ें - ट्रेन छूटने से कितनी देर पहले तक चेंज करवा सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन, जानें क्या है नियम?

    Click here to Read More
    Previous Article
    Indian Railway: होली से पहले भारतीय रेलवे ने किया 1500 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें क्या होगा रूट और टाइमिंग?
    Next Article
    ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment