Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ट्रेडिंग करते हैं तो जान लें ये बात, ये कंपनियां शेयर खरीदने पर देती हैं प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट

    1 week ago

    शेयर बाजार में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इस समय कई अच्छी खबरें सामने आ रही हैं. एक तरफ भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील आखिरकार फाइनल हो गई है, तो दूसरी तरफ कुछ भारतीय कंपनियां अपने शेयरधारकों को सिर्फ मुनाफा ही नहीं, बल्कि प्रोडक्ट्स पर मोटा डिस्काउंट और खास सुविधाएं भी दे रही हैं. भारत और अमेरिका के बीच हुई नई ट्रेड डील को भारतीय उद्योग के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है. इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला भारी टैरिफ घटा दिया है.  पहले भारतीय उत्पादों पर कुल मिलाकर करीब 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा रहा था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 18 फीसदी कर दिया गया है.

    आमतौर पर लोग शेयर खरीदते समय सिर्फ कीमत बढ़ने, डिविडेंड, बोनस या स्प्लिट जैसी चीजों पर ध्यान देते हैं. लेकिन शेयर बाजार की दुनिया में एक दिलचस्प बात यह भी है कि कुछ कंपनियां अपने शेयरधारकों को खास सुविधाएं और प्रोडक्ट पर डिस्काउंट भी देती हैं, जिसकी चर्चा बहुत कम होती है. तो आइए आज  हम आपको बताते हैं कि ट्रेडिंग के लिए कौन सी कंपनियां शेयर खरीदने पर प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट देती हैं. 

    ये कंपनियां शेयरधारकों को देती हैं प्रोडक्ट और सर्विस पर खास डिस्काउंट
     
    1.  आईटीसी लिमिटेड - आईटीसी भारत की बड़ी और भरोसेमंद कंपनियों में से एक है. इसके होटल बिजनेस (आईटीसी होटल्स) से जुड़े शेयरधारकों को कई बार होटल में ठहरने पर खास छूट और ऑफर्स मिलते हैं. ये फायदे आमतौर पर लंबे समय से निवेश करने वाले शेयरधारकों को ईमेल या कंपनी के निवेशक प्लेटफॉर्म के जरिए बताए जाते हैं. 

    2. टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स - टाटा ग्रुप की कंपनियों में निवेश करने वालों को कई बार टाटा न्यू ऐप के जरिए खास ऑफर्स मिलते हैं. इस ऐप में टाटा क्लिक, बिगबास्केट, क्रोमा जैसे ब्रांड शामिल हैं. हालांकि यह कोई लिखित नियम नहीं है, लेकिन टाटा ग्रुप अपने शेयरधारकों को वफादारी के तौर पर ऐसे फायदे देता रहा है. 

    3.  इंडियन होटल्स कंपनी (ताज होटल्स) - ताज, विवांता और जिंजर होटल्स चलाने वाली यह कंपनी अपने शेयरधारकों को होटल बुकिंग पर छूट देती रही है. जिन निवेशकों के पास ज्यादा शेयर होते हैं, उन्हें कभी-कभी बेहतर ऑफर्स मिलते हैं. ये जानकारी आमतौर पर एजीएम (AGM) या कस्टमर सपोर्ट के जरिए दी जाती है. 

    4. जुबिलेंट फूडवर्क्स (डोमिनोज) - डोमिनोज पिज्जा चलाने वाली यह कंपनी अपने शेयरधारकों को समय-समय पर नए प्रोडक्ट्स का अर्ली एक्सेस,. ऐप-ओनली कूपन, त्योहारों पर खास डिस्काउंट जैसे फायदे देती है. ये ऑफर्स पब्लिक तौर पर नहीं बताए जाते, लेकिन निवेशक कम्युनिटी में इसकी चर्चा रहती है. 

    5. मंड लिमिटेड - कपड़ों के लिए मशहूर रेमंड अपने शेयरधारकों को रेमंड, पार्क एवेन्यू और कलरप्लस स्टोर्स पर डिस्काउंट कूपन देता है. ये ऑफर्स अक्सर कंपनी की सालाना मीटिंग या शेयरधारक न्यूज़लेटर के जरिए मिलते हैं. 

    6. वीआईपी इंडस्ट्रीज - बैग और लगेज बनाने वाली वीआईपी इंडस्ट्रीज भी अपने निवेशकों को खास छूट और नए प्रोडक्ट लॉन्च पर ऑफर्स देती है. इसके लिए कई बार डीमैट अकाउंट या पैन कार्ड से पहचान करनी पड़ती है. 

    7. मारिको लिमिटेड - सफोला, पैराशूट जैसे ब्रांड्स वाली मारिको कंपनी कभी-कभी प्रोडक्ट सैंपल, वाउचर, लिमिटेड एडिशन गिफ्ट जैसे फायदे अपने शेयरधारकों को देती है, खासकर किसी नए प्रोडक्ट लॉन्च के समय 

    8. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL - ) - एचयूएल अपने लंबे समय के निवेशकों को प्रोडक्ट बंडल, ब्रांड इवेंट्स के लिए न्योता, खास अनुभव आधारित ऑफर्स जैसी सुविधाएं देता है. यह तरीका कंपनी और निवेशकों के बीच रिश्ता मजबूत करता है. 

    9. आईटीडीसी (इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) - सरकारी कंपनी आईटीडीसी अपने शेयरधारकों को अशोक होटल्स में सस्ती दरों पर ठहरने, प्राथमिकता बुकिंग और आयोजनों में छूट जैसी सुविधाएं देती है. इनकी जानकारी सरकारी सर्कुलर या आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर मिलती है. 

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर किस देश का कितना कर्ज, क्या भारत से भी लिया है उधार?

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली में गायब हो रहीं महिलाएं, हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये सेफ्टी ऐप
    Next Article
    बैंक में अकाउंट खुलवाते ही हो जाता है बीमा, बहुत से लोग नहीं जानते ये बात

    Related यूटिलिटी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment