Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Telangana News: तेलंगाना के पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर की बेरहमी, होमवर्क न करने पर छात्रों को डंडों से पीटा

    3 days ago

    तेलंगाना के मेडक जिले में स्थित एक कॉलेज से एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है. मेडक जिले के रत्नपुरी गांव के तुर्कल खानापुर इलाके में स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर की तरफ से छात्रों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

    जानकारी के अनुसार, रत्नपुरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाने वाले लेक्चरर शिवा रेड्डी ने होमवर्क नहीं करने के कारण छात्रों पर बुरी तरह हमला कर दिया. आरोप है कि लेक्चरर ने गुस्से में आकर छात्रों को डंडे और हाथों से इस तरह पीटा जैसे किसी जानवर को मारा जाता है. इतना ही नहीं, छात्रों को मारते समय वह उन्हें लगातार गालियां भी देता रहा.

    छात्रों से होमवर्क के बारे में पूछा गया

    चश्मदीदों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कुछ छात्रों से होमवर्क के बारे में पूछा गया. जब छात्रों ने बताया कि वे होमवर्क पूरा नहीं कर पाए हैं, तो लेक्चरर शिवा रेड्डी अचानक भड़क उठे और कक्षा के अंदर ही छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद घायल छात्रों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक से ऐसी अमानवीय हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती.

     जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस

    मामले की जानकारी मिलने के बाद तुर्कला खानापुर क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लेक्चरर शिवा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी लेक्चरर से पूछताछ की जा रही है और कॉलेज प्रशासन से भी इस मामले में जवाब मांगा गया है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या संजू सैमसन मैदान में उतरने से पहले करते हैं कोई खास पूजा? जानिए इसके पीछे का सच?
    Next Article
    Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment