Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 विश्वकप जीतते ही कोच गौतम गंभीर किसपर भड़के, कहा- 'मेरी जवाबदेही नहीं, मैं बस...' इन दो खिलाड़ियों का किया जिक्र

    3 days ago

    भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के प्रति ही जवाबदेह हैं और उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को समर्पित की.

    भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीता. भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई.

    गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिये नहीं है. मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिये है जो चेंज रूम में हैं.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कोच टीम से बनता है . खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं.’’

    उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं. राहुल भाई को भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिये और लक्ष्मण को सीओई में खिलाड़ियों की पाइपलाइन बनाने के लिये.’’

    गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा ,‘‘ अजित अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया. जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया.’’

    गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया. वह पितातुल्य कप्तान की तरह है. बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, उपलब्धियां नहीं. हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया. मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें.’’

    सूर्यकुमार ने कहा ,‘‘ मैने गौतम गंभीर की कप्तानी में चार साल खेला (केकेआर के लिये). हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि साझा लक्ष्य टीम को जिताना था. हमारी दोस्ती ऐसे ही हुई. वह दो कदम चले और मैं दो कदम.’’

    उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यह नहीं कहूंगा कि सफेद गेंद का यह भारत का दौर है. ऐसा होता तो हम पिछली तीन में से दो वनडे श्रृंखला नहीं हारते. मैने भरोसे पर टीम चुनी , उम्मीद पर नहीं.’’

    Click here to Read More
    Previous Article
    Israel-Iran War Live: मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने के बाद इजरायल पर दागी पहली मिसाइल, ईरानियों को फ्री वीजा देगा श्रीलंका
    Next Article
    T20 World Cup 2026 Prize Money: टी20 वर्ल्ड कप में भारत बना चैंपियन, कितनी मिली प्राइज मनी? यहां देखें अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment