Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्डकप में रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से जीता वेस्टइंडीज:स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया, शिमरोन हेटमायर ने 64 रनों की पारी खेली

    1 day ago

    वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन हैट्रिक ले ली है। उनकी दमदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों के अंतर से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। 183 रन का टारगेट चेज कर रही स्कॉटलेंड 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट झटके। उन्होंने 17वें ओवर में माइकल लीस्क (जीरो), मैथ्यू क्रॉस (11 रन), ओलिवर डैविडसन (जीरो) को आउट करके हैट्रिक पूरी की। फिर छठी बॉल पर साफयान शरीफ (जीरो) को भी आउट कर दिया। उन्हें पावरप्ले में ब्रैंडन मैक्मुलेन (14 रन) का विकेट भी मिला। इससे पहले शिमरोन हेटमायर ने 36 बॉल पर 64 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग ने 35 रन का योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। स्कॉटलैंड: रिची बैरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, ओलिवर डैविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, साफयान शरीफ।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका के खिलाफ भारतीय पारी बिखरी:118 रन बनाने में 7 विकेट गिरे, अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट; स्कोर 118/7
    Next Article
    इयान बिशप ने कहा, भारत वर्ल्डकप का प्रबल दावेदार:टूर्नामेंट जीतने के लिए बॉलिंग यूनिट का मजबूत होना जरूरी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment