Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    इयान बिशप ने कहा, भारत वर्ल्डकप का प्रबल दावेदार:टूर्नामेंट जीतने के लिए बॉलिंग यूनिट का मजबूत होना जरूरी

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज कमेंटेटर और इयान बिशप ने अहम बातें कही हैं। उनका मानना है कि इस वर्ल्ड कप में सिर्फ पावर-हिटिंग नहीं, बल्कि गेंदबाजी की गहराई भी असली अंतर पैदा करेगी। ICC एक्सपर्ट बिशप के मुताबिक वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें बल्लेबाजी में तो बेहद ताकतवर हैं, लेकिन खिताब जीतने के लिए बॉलिंग यूनिट का मजबूत होना जरूरी है। पेसर्स को वैरिएशन पर भरोसा करना होगा शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान दैनिक भास्कर के सवाल पर सबकॉन्टिनेंट की परिस्थितियों पर बात करते हुए बिशप ने कहा, यहां तेज गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती छोटे मैदान और फ्लैट पिचें हैं। ऐसे में उन्हें यॉर्कर, स्लोअर बॉल, कटर और वैरिएशन पर भरोसा करना होगा। साथ ही कहा, बॉलर्स यहां ज्यादा रन खा सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना बेहद जरूरी है। टीम इंडिया प्रबल दावेदार भारत को लेकर बिशप ने कहा, भारत सबसे प्रबल दावेदार है। वे मौजूदा चैंपियन हैं, अपनी शानदार फॉर्म के कारण वर्ल्ड की टॉप रैंकिंग वाली टीम हैं, उनके पास बेस्ट बैकअप टीम है। वर्ल्ड के टॉप स्पिनर हैं और जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं, और वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। कमिंस-हेजलवुड की गैरमौजूदगी से नुकसान ऑस्ट्रेलिया को लेकर इयान बिशप ने कहा, उनकी बल्लेबाजी में जबरदस्त छक्के लगाने की ताकत है और उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे अहम गेंदबाजों की गैरमौजूदगी टीम के लिए कमजोरी बन सकती है, खासकर अगर पिच पर स्पिन या सीम को मदद मिले। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हारते-हारते जीता पाकिस्तान, नीदरलैंड 3 विकेट से हारा 2009 का चैंपियन पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड से हारते-हारते जीत गया। टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन बनाने थे। उसे फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 3 छक्के लगाकर 3 विकेट की जीत दिलाई। पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप में रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से जीता वेस्टइंडीज:स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया, शिमरोन हेटमायर ने 64 रनों की पारी खेली
    Next Article
    Bengal SIR LIVE : কাজ শেষ হয়নি এখনও, উত্তর কলকাতার ৪ বিধানসভা কেন্দ্রে বাড়তে পারে শুনানির সময়সীমা

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment