Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    टी-20 वर्ल्डकप- अमेरिका के खिलाफ भारतीय पारी बिखरी:118 रन बनाने में 7 विकेट गिरे, अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट; स्कोर 118/7

    1 day ago

    विराट और रोहित के बिना पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेल रही टीम इंडिया की पारी बिखर गई है। टीम अमेरिका के खिलााफ 17 ओवर में 7 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी है। सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान टी-20 में एक हजार रन बना लिए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव और अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हिम्मत सिंह ने पवेलियन भेजा। हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हिम्मत सिंह ने 13वें ओवर में कैच आउट कराया। इससे पहले रिंकू सिंह (6 रन) पवेलियन लौटे। भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। छठे ओवर में वेन शल्कविक ने ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट किया। अभिषेक शर्मा दूसरे ओवर में जीरो पर आउट हुए थे। वर्ल्ड कप का यह तीसरा मैच है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती। USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदली:बड़े क्लैश से बचने के लिए अब फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक से जीता वेस्टइंडीज:स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया, शिमरोन हेटमायर ने 64 रनों की पारी खेली

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment