Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया:टी-20 सीरीज पर कब्जा; क्विंटन डिकॉक ने 43 बॉल में जड़ा शतक

    3 days ago

    साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मैच में क्विंटन डिकॉक के तूफानी शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 222 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। डिकॉक ने करीब तीन साल बाद घरेलू मैदान पर अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल खेलते हुए सिर्फ 43 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 15 गेंद शेष रहते जीत लिया। डिकॉक ने 115 रन की पारी में 10 छक्के जड़े क्विंटन डिकॉक ने मैच की शुरुआत से ही कैरिबियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। उन्होंने अपनी 115 रनों की पारी में 49 गेंदें खेलीं, जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। डिकॉक ने महज 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और अगले 22 गेंदों में उसे शतक में बदल दिया। पूरी पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 8 डॉट बॉल खेलीं। यह उनके टी-20 करियर का दूसरा शतक है। इसी के साथ उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 12,000 रन भी पूरे कर लिए और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़कर साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रिकल्टन के साथ 162 रनों की पार्टनरशिप डिकॉक को दूसरे विकेट के लिए रायन रिकेल्टन का भरपूर साथ मिला। दोनों ने मिलकर महज 72 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी की। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए रिकेल्टन ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक जमाया। वे 77 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैदान पर यह पांचवीं बार है जब किसी टीम ने 200 से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया है। किंग-हेटमायर के बीच 115 रन की साझेदारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही थी। ब्रैंडन किंग (11 गेंदों में 27 रन) और शिमरॉन हेटमायर ने मिलकर पहले 10 ओवर में टीम का स्कोर 115 रन तक पहुंचा दिया था। आखिरी ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 24 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसकी मदद से वेस्टइंडीज ने 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। कैरेबियाई टीम ने आखिरी 5 ओवरों में 76 रन जोड़े। मिडिल ओवर्स में केशव महाराज ने पलटा मैच एक समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज 250 के पार जाएगी, लेकिन केशव महाराज ने 15वें ओवर में रोवमैन पॉवेल और फिर शिमरॉन हेटमायर को आउट कर वेस्टइंडीज की रन गति रोक दी। 12वें से 16वें ओवर के बीच वेस्टइंडीज ने सिर्फ 27 रन बनाए और 3 विकेट खो दिए। खराब फील्डिंग वेस्टइंडीज को भारी पड़ी वेस्टइंडीज के गेंदबाज और फील्डर्स दबाव नहीं झेल पाए। जैडन सील्स ने शॉर्ट थर्ड मैन पर रायन रिकेल्टन का आसान कैच छोड़ दिया, जब वे सिर्फ 17 रन पर थे। इसके अलावा एनरिक नोर्खिया के एक ओवर में ब्रैंडन किंग ने 24 रन बटोरे थे, लेकिन बाद में कैरेबियाई गेंदबाज डिकॉक की आंधी को रोकने में नाकाम रहे। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… WPL में आज MI vs GG:मुंबई ने गुजरात के खिलाफ 100% मुकाबले जीते, सीजन में दूसरी बार होगा सामना WPL 2026 का 19वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा:सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं; फैंस अनुष्का से वजह पूछ रहे थे
    Next Article
    कबड्डी चैंपियंस लीग में युवा सितारों का जलवा:सोनीपत स्टार्स की बड़ी जीत; करनाल किंग्स ने 40–34 से फरीदाबाद को दी मात

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment