Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 6 घंटे बंद रहा:सर्च करने पर लिखा आ रहा था- प्रोफाइल उपलब्ध नहीं; फैंस अनुष्का से वजह पूछ रहे थे

    3 days ago

    विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार रात अचानक बंद हो गया था, जो करीब 6 घंटे बाद फिर से दिखाई देने लगा है। इस दौरान सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही थी और डायरेक्ट लिंक से भी अकाउंट नहीं खुल रहा था। गुरुवार रात करीब 2 बजे विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होने की खबर सामने आई। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट ठीक किस समय बंद हुआ था। कोहली के अकाउंट को खोलने पर स्क्रीन पर लिखा आ रहा था- यह पेज उपलब्ध नहीं है। उनके इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन (27 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली का अकाउंट गायब होने के बाद फैंस उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर कमेंट कर के वजह पूछ रहे थे। इस मामले में अब तक विराट, उनकी मैनेजमेंट टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट को जानबूझकर डीएक्टिवेट किया था या कोई तकनीकी गड़बड़ी थी। हाल के दिनों में कोहली की सोशल मीडिया गतिविधियां भी सीमित रही हैं। उन्होंने पहले कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली एक प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के करीब 12 से 14 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। इंस्टाग्राम सर्चिंग में नहीं दिख रहा था विराट का अकाउंट, देखें वीडियो… इंस्टा अकाउंट बंद होने पर फैंस का रिएक्शन फैंस विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें प्रोफाइल नहीं मिल रहा था। इसके बाद कई यूजर्स के इस पर रिएक्शन भी आए। 18 जनवरी को शतक लगाया था वनडे में विराट ने 18 जनवरी को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि, कोहली के शतक के बावजूद भारतीय टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी। विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 महीने बाद खेलते दिखेंगे। भारत की अगली निर्धारित वनडे सीरीज इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ होगी। यह तीन मैचों की सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी, जिसके मुकाबले एजबेस्टन, कार्डिफ और लॉर्ड्स में खेले जाएंगे। कोहली क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर विराट कोहली सभी फॉर्मेट (टेस्ट+वनडे+टी-20) मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर हैं। उनके 559 मैच में 28215 रन हैं। पहले नंबर पर भारत के ही सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर के नाम 664 मैच में 34357 रन हैं। कोहली के नाम 85 इंटरनेशनल सेंचुरी विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 85 शतक दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने 123 मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक शामिल हैं। 46.85 की औसत से खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 254 नाबाद रहा है। वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है, जहां 311 मैचों में 14797 रन के साथ उनके नाम 54 शतक हैं। 58.71 की औसत और 93 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ कोहली सीमित ओवरों के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। टी-20 में भी उन्होंने 4188 रन बनाए हैं और 1 शतक जड़ा है। कोहली टेस्ट और टी-20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं और केवल वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं। अनुष्का शर्मा से वजह पूछ रहे थे फैंस विराट कोहली का अकाउंट गायब होने के बाद फैंस ने उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट करना शुरू कर दिया था। कई लोग सिर्फ प्रश्नवाचक चिन्ह (?) डालकर सवाल कर रहे थे, तो कुछ मजाकिया अंदाज में अपनी बात रख रहे थे। कुछ चर्चित कमेंट्स: 1.लौट आओ कोहली जी” 2.भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?” 3.एक यूजर ने मजाक में लिखा,'चीकू भैया ने मुझे क्यों ब्लॉक किया, जवाब दो… क्या मतलब आपने मेरी जगह ले ली?' 4. वहीं एक और फैन ने लिखा,“भाभी, किंग भैया से बोलो अकाउंट एक्टिवेट करें।” अकाउंट डिलीट और डिसेबल में अंतर डिलीट: आपका सारा डेटा, फोटो, वीडियो, फॉलोअर्स, लाइक हमेशा के लिए हट जाता है, जिसे रिकवर नहीं किया जा सकता। डिसेबल: यह अस्थायी है। आपका अकाउंट दूसरों को नहीं दिखता, लेकिन आप लॉग इन कर सकते हैं। विराट के अकाउंट के साथ क्या हुआ: अभी स्पष्ट नहीं है कि यह डिलीट किया गया है या डिसेबल हुआ है। इंस्टाग्राम इन कारणों से अकाउंट हटाता/डिसेबल करता है ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… कोहली की रैंकिंग पर ICC ने अपनी गलती सुधारी:पहले बताया- 825 दिन नंबर-1 रहे, अब कहा- 1547 दिन टॉप पर रहे ICC ने 14 जनवरी को जारी रैंकिंग में की गई गलती में सुधार किया है। वनडे रैंकिंग में विराट कोहली नंबर-1 बैटर बने थे, लेकिन ICC ने गलती से उनके नंबर-1 रहने के टोटल दिन कम बताए थे। ICC ने बताया था कि कोहली 825 दिनों तक वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर रहे। 16 जनवरी को भूल सुधार करके ICC ने स्पष्ट किया कि विराट वनडे क्रिकेट में कुल 1,547 दिनों तक नंबर-1 बल्लेबाज रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पीटी उषा के पति श्रीनिवासन का निधन:एथलीट से सांसद बनने तक के सफर में साथ रहे, उषा के पिलर ऑफ सपोर्ट कहे जाते थे
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया:टी-20 सीरीज पर कब्जा; क्विंटन डिकॉक ने 43 बॉल में जड़ा शतक

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment