Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कबड्डी चैंपियंस लीग में युवा सितारों का जलवा:सोनीपत स्टार्स की बड़ी जीत; करनाल किंग्स ने 40–34 से फरीदाबाद को दी मात

    3 days ago

    कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) में मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच और प्रतिस्पर्धा भी नए शिखर पर पहुंचती जा रही है। लीग के एक और हाई-वोल्टेज डबल-हेडर में जहां सोनीपत स्टार्स ने दमदार खेल दिखाते हुए भिवानी बुल्स जैसी मजबूत टीम को चौंकाया। वहीं करनाल किंग्स ने फरीदाबाद फाइटर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना अपराजेय अभियान जारी रखा। इन दोनों मुकाबलों में अनुभव और युवा जोश का शानदार संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। खास बात यह रही कि निर्णायक क्षणों में युवा रेडर्स और डिफेंडर्स ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह साबित किया कि लीग भविष्य के सितारों के लिए मजबूत मंच बन चुकी है। सोनीपत की शानदार वापसी दिन के पहले मुकाबले यानी मैच नंबर-9 में सोनीपत स्टार्स ने भिवानी बुल्स को कड़े संघर्ष में 31–28 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत भिवानी बुल्स के पक्ष में रही, जहां देवांक दलाल की सटीक रेड्स के दम पर टीम ने रणनीतिक टाइमआउट तक बढ़त बना ली थी। हालांकि, सोनीपत ने संयमित डिफेंस और समय पर मिले रेड अंकों के जरिए खुद को मुकाबले में बनाए रखा। पहला हाफ बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमें लगभग बराबरी पर दिखीं, लेकिन मामूली बढ़त के साथ भिवानी ने हाफटाइम में प्रवेश किया। दूसरा हाफ बना टर्निंग प्वाइंट दूसरे हाफ में सोनीपत स्टार्स ने खेल का रुख पूरी तरह बदल दिया। अयान लोछाब ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए न सिर्फ अपना सुपर 10 पूरा किया, बल्कि एक अहम ऑल-आउट दिलाकर टीम को बढ़त भी दिलाई। भिवानी की ओर से देवांक दलाल ने भी सुपर 10 के साथ जोरदार जवाब दिया। वहीं परवेश मलिक ने डिफेंस में हाई 5 हासिल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन अंतिम मिनटों में अयान लोछाब की दो अंकों वाली डू-ऑर-डाई रेड निर्णायक साबित हुई और सोनीपत स्टार्स ने 31–28 से जीत पर मुहर लगा दी। करनाल किंग्स की जीत की लय बरकरार दिन के दूसरे मुकाबले यानी मैच नंबर-10 में कर्नाल किंग्स ने फरीदाबाद फाइटर्स को 40–34 से हराकर अपने अपराजेय अभियान को आगे बढ़ाया। मुकाबले की शुरुआत में करनाल ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन फरीदाबाद के युवा रेडर ईशांत की निडर रेड्स की जिसमें डू-ऑर-डाई स्थिति में एक शानदार सुपर रेड भी शामिल रही। जिसने मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। अक्षीत ढुल ने कर्नाल की ओर से लगातार सफल रेड्स कर टीम को मजबूती दी और पहला हाफ ऑल-आउट के सहारे कर्नाल ने हल्की बढ़त के साथ समाप्त किया। ईशांत-रोहित की वापसी, अनुभव के आगे फिसली बाजी दूसरे हाफ में फरीदाबाद फाइटर्स ने जोरदार वापसी की। ईशांत और रोहित गुलिया ने अपने-अपने सुपर 10 पूरे किए और करनाल के खिलाफ एक ऑल-आउट भी हासिल किया, जिससे मुकाबला पूरी तरह खुल गया।हालांकि, निर्णायक पलों में कर्नाल किंग्स के अनुभव ने काम किया। सुरेंद्र गिल और अक्षीत ढुल ने रेडिंग में टीम को संभाला, जबकि रोहित नंदल ने डिफेंस में हाई 5 लगाकर मजबूत दीवार खड़ी कर दी। अंततः करनाल किंग्स ने 40–34 से जीत दर्ज कर ली। युवा प्रतिभाओं का मंच बनती KCL सोनीपत स्टार्स की अनुशासित रणनीति और करनाल किंग्स की निरंतरता ने यह साफ कर दिया है कि कबड्डी चैंपियंस लीग सिर्फ मुकाबलों की श्रृंखला नहीं, बल्कि उभरती प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर बन चुकी है। अयान लोछाब और ईशांत जैसे युवा खिलाड़ी जहां स्टार परफॉर्मर बनकर उभरे, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों ने सही समय पर टीम को दिशा दी। लीग के बढ़ते रोमांच के साथ दर्शकों को आने वाले मुकाबलों में और भी हाई-इंटेंसिटी कबड्डी की उम्मीद है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया:टी-20 सीरीज पर कब्जा; क्विंटन डिकॉक ने 43 बॉल में जड़ा शतक
    Next Article
    WPL के एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात जायंट्स:मुंबई को इतिहास में पहली बार हराया; ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment