Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर देखते ही दो बच्चों ने किया ऐसा रिएक्ट, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

    13 hours ago

    अक्सर देखा जाता है कि एयरपोर्ट पर सितारों को देखते ही फैंस उन्हें घेर लेते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो उठते हैं. हाल ही में ऋतिक रोशन को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां मौजूद दो बच्चों ने उन्हें देखते ही ऐसा रिएक्ट किया कि वहां खड़े लोग भी मुस्कुरा उठे. बच्चों की मासूम खुशी और एक्साइटमेंट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर देखते ही दो बच्चों ने किया ऐसा रिएक्ट
    हाल ही में एक्टर ऋतिक रोशन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो काफी कंफर्टेबल और कैजुअल अंदाज में नजर आए, लेकिन इस बार उनका लुक नहीं, बल्कि वहां मौजूद दो बच्चों का रिएक्शन ज्यादा ध्यान खींच गया.

    इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बच्चे ऋतिक रोशन के पीछे-पीछे चलते नजर आ रहे हैं. ऋतिक को देखकर उनके चेहरों पर खुशी और एक्साइटमेंट साफ झलक रही है. वो अपने पसंदीदा स्टार को करीब से देखने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया. यही पल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    ऋतिक रोशन को ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स करके उनपर प्यार लुटा रहे हैं. 

    ऋतिक रोशन वर्कफ्रंट 
    वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक अपनी 'कृष' फ्रैंचाइजी की फिल्म 'कृष 4' से निर्देशन की शुरुआत करने वाले हैं. वह इस फिल्म में फिर से कृष के किरदार में अभिनय भी करेंगे. फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स और राकेश रोशन मिलकर कर रहे हैं. शूटिंग इस साल या फिर अगले साल से शुरू होगी.
     
    वहीं, ऋतिक अब ओटीटी पर प्रोड्यूसर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं. वे 'स्टॉर्म' नाम की थ्रिलर सीरीज बना रहे हैं, जो प्राइम वीडियो पर आएगी. इसका निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने 'तब्बर' जैसी सीरीज बनाई है. यह मुंबई में फिल्माई जा रही है और प्रोडक्शन शुरू हो चुका है.
    Click here to Read More
    Previous Article
    AFG vs UAE: यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद
    Next Article
    Bollywood News: एकता कपूर–इम्तियाज़ अली साथ ला रहे हैं ‘हीर रांझा’

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment