Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    AFG vs UAE: यूएई से जीत के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल, इस बड़े उलटफेर पर टिकी उम्मीद

    12 hours ago

    Afghanistan Qualification Scenario For Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां लीग मैच अफगानिस्तान और यूएई के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. मैच में राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान ने यूएई को 5 विकेट से धूल चटाई. हालांकि इस मैच के बाद भी अफगानिस्तान का सुपर-8 में पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. अफगान टीम को अगले चरण में कदम रखने के लिए एक बड़े उलटफेर की उम्मीद करनी होगी. 

    बता दें कि अफगानिस्तान टीम ग्रुप-डी में मौजूद है. यह टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की पहली जीत रही. अब राशिद की सेना को सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कल यानी 17 फरवरी, मंगलवार को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच होने वाले मुकाबले के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा. 

    अफगानिस्तान को बड़े उलटफेर की उम्मीद 

    अगर कनाडा की टीम बड़ा उलटफेर करते हुए न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की उम्मीद रहेगी. वहीं अगर न्यूजीलैंड मैच जीत लेता है, तो वे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. फिलहाल ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

    न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीत चुका है. अगर कीवी टीम कनाडा के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है, तो यह उनकी तीसरी जीत होगी. इसके साथ न्यूजीलैंड ग्रुप में तीसरी जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बनकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. न्यूजीलैंड के अलावा (पहले क्वालीफाई कर चुकी अफ्रीका को छोड़कर) ग्रुप में बाकी किसी भी टीम के पास 3 जीत हासिल करने का मौका नहीं है.

    ग्रुप-डी का पॉइंट्स टेबल 

    पोजीशन टीम मैच जीत  हार कोई नतीजा नहीं पॉइंट्स नेट रन रेट
    1 दक्षिण अफ्रीका (Q) 3 3 0 0 6 +1.477
    2 न्यूजीलैंड 3 2 1 0 4 +0.701
    3 अफगानिस्तान 3 1 2 0 2 -0.215
    4 यूएई 3 1 2 0 2 -0.797
    5 कनाडा 2 0 2 0 0 -1.526

    अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का हाल 

    बात करें मुकाबले की, तो अफगानिस्तान बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम 19.2 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 रन स्कोर किए. फिर रन चेज के लिए उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 160/2 रन तक ही पहुंच सकी. टीम के लिए शोएब खान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 68 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सकी. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर बलप्रयोग के खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- ' राज्य सरकार के कामकाज में हम नहीं देंगे दखल'
    Next Article
    ऋतिक रोशन को एयरपोर्ट पर देखते ही दो बच्चों ने किया ऐसा रिएक्ट, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment