Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    रोटी, कपड़ा या मकान... बजट में किन चीजों के दाम कम होने की उम्मीद, सरकार किन बातों पर देगी जोर?

    4 days ago

    Budget 2026: आखिर वह घड़ी करीब आ ही गई, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी. आमतौर पर बजट से मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स को काफी उम्मीदें रहती हैं, जो बढ़ती महंगाई के बीच इस बात पर फोकस करते हैं कि बजट में क्या कुछ सस्ता हुआ है और कौन सी चीजें महंगी हुई है ताकि घर के फाइनेंस को उस हिसाब से मैनेज किया जा सके. आज हम आपको इस खबर के जरिए मोटे तौर पर इस बात की जानकारी दे सकते हैं कि इस बार के बजट में कौन-कौन सी चीजें सस्ती हो सकती हैं.  

    किन बातों पर रहेगा फोकस? 

    सरकार से उम्मीद की जा रही है वह बजट में 'मेक इन इंडिया' पहल को मजबूत करने पर जोर देगी और साथ ही लोगों की परचेजिंग पावर बढ़ाने पर भी काम करेगी. देश के विकास के लिए घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे कई कंज्यूमर-फेसिंग सेक्टर्स को फायदा हो सकता है.

    इस क्रम में हो सकता है कि इस बार बजट के बाद भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते हो जाए, लेकिन ऐसा तभी होगा जब कैमरा मॉड्यूल और डिस्प्ले यूनिट जैसे जरूरी कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी कम होगी. बेशक इस कदम से लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और कन्ज्यूमर्स के लिए कीमतें कम होंगी. 

    अपने घर का सच हो सकता है सपना

    चूंकि देश का रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से उभर रहा है और लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में बजट सेगमेंट या किफायती घरों पर फोकस किया जा सकता है. उम्मीद है कि होम लोन के इंटरेस्ट पर टैक्स डिडक्शन की लिमिट मौजूदा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा सकती है. अगर वाकई में ऐसा होता है, तो इससे खरीदारों के लिए घर खरीदने की लागत काफी कम हो जाएगी.

    बजट 2026 में सरकार हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर पर भी जोर दे सकती है. इसके चलते हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम को इनडायरेक्ट टैक्स से राहत मिल सकती है. एक्सपर्ट्स ने सेक्शन 80D जैसे टैक्स बेनिफिट्स को नए टैक्स सिस्टम में बढ़ाने की सलाह दी है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये तक की जा सकती है. 

    इनके भी कम हो सकते हैं दाम

    बजट 2026 में अगर बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर टैक्स कम किया जाता है, तो इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और कारों की कीमतें कम हो सकती हैं. इसी तरह से अगर लाइफ सेविंग ड्रग्स पर ड्यूटी कम की जाती है, जो कैंसर की दवाएं और जरूरी मेडिकल डिवाइस ज्यादा किफायती हो सकते हैं. इससे इलाज पर आने वाले खर्च में कमी आएगी. अगर टैक्स या ड्यूटी में छूट दी जाती है, तो भारत में बने टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और दूसरे घरेलू उपकरणों जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स के भी दाम घट सकते हैं. 

    ये भी पढ़ें:

    Exclusive: क्यों पिछले 75 सालों के बजट से अनोखा होने जा रहा है इस साल का बजट? आखिर क्या होगा इसमें खास? 

    Click here to Read More
    Previous Article
    Budget 2026: बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा उनका नाम
    Next Article
    Union Budget 2026: बजट 2026 में कौन सा शेयर देगा फायदा? इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ा कमाई का मौका

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment