Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Union Budget 2026: बजट 2026 में कौन सा शेयर देगा फायदा? इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ा कमाई का मौका

    4 days ago

    Budget 2026 Stock to Watch: यूनियन बजट को पेश होने में अब कुछ घंटों का ही समय बचा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 को लोकसभा में पेश करेंगी. यह बजट न सिर्फ 2026-27 के लिए देश की आर्थिक दिशा तय करेगा, बल्कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट भी होगा.

    ऐसे में निवेशकों, कारोबार जगत और आम लोगों की नजरें इस पर टिकी हुई हैं. रविवार होने के बावजूद भी आज शेयर बाजार खुला रहेगा. मार्केट पर बजट का असर दिख सकता है. साथ ही कुछ शेयरों में हलचल भी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में......

    ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिख सकती है तेजी

    बजट में अगर वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ाने के लिए ज्यादा फंड दिया जाता है, तो इससे आम लोगों की जेब में ज्यादा पैसा आएगा. जिसका सीधा असर वाहन बिक्री पर पड़ सकता है. ऐसे में मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स (पैसेंजर व्हीकल), बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर जैसी कंपनियों को फायदा मिलने की संभावना है.

    वहीं, अगर सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर ज्यादा खर्च का ऐलान करती है, तो बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, ओला इलेक्ट्रिक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और जेबीएम ऑटो जैसी ईवी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है.

    रेलवे सेक्टर के शेयरों पर निवेशकों की नजर

    बजट वाले दिन रेलवे सेक्टर से संबंधित शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशकों को उम्मीद है कि सरकार डिफेंस की तरह रेलवे पर भी खर्च बढ़ा सकती है. अगर बजट में ज्यादा फंडिंग के साथ नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य बड़ी रेल परियोजनाओं का ऐलान होता है. तो इससे टीटागढ़ रेल, टेक्समैको रेल, बीईएमएल, रेल विकास निगम (आरवीएनएल), आईआरकॉन और आरआईटीईईएस जैसी कंपनियों को सीधा फायदा मिल सकता है. इनके शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जिससे निवेशकों का ध्यान इन शेयरों पर हो सकता हैं.

    फार्मा सेक्टर की ये कंपनियां रहेगी रडार पर

    अगर केंद्र सरकार बजट में रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर होने वाले खर्च को लेकर टैक्स में ज्यादा छूट देने का फैसला लेती हैं, तो इसका फायदा डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा, बायोकॉन, ल्यूपिन और ग्लेनमार्क फार्मा जैसी प्रमुख दवा कंपनियों को मिल सकता है.

    वहीं, यदि प्रोडक्शन आधारित प्रोत्साहन योजना का दायरा बढ़ाया जाता है, तो ऑरोबिंदो फार्मा, कोहांस लाइफ, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा और सिप्ला जैसी कंपनियों के लिए यह कदम मददगार साबित हो सकता है. 

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

    यह भी पढ़ें: Exclusive: क्यों पिछले 75 सालों के बजट से अनोखा होने जा रहा है इस साल का बजट? आखिर क्या होगा इसमें खास?

    Click here to Read More
    Previous Article
    रोटी, कपड़ा या मकान... बजट में किन चीजों के दाम कम होने की उम्मीद, सरकार किन बातों पर देगी जोर?
    Next Article
    Budget 2026 Sensex Market Live: बजट से पहले कैसी रहेगी मार्केट की चाल? दुनियाभर के निवेशकों की टिकी नजर

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment