Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Budget 2026: बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण बनाएंगी रिकॉर्ड, इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा उनका नाम

    4 days ago

    Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री के भाषण का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा हैं. इस बार का बजट पेश करने के साथ ही लगातार 9वीं बार देश का बजट पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा. आइए जानते हैं, आखिर क्यों आज का बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा....

    निर्मला सीतारमण बनाएंगी नया रिकॉर्ड

    1 फरवरी यानी आज रविवार को पेश होने वाले यूनियन बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक नया इतिहास रचने जा रही हैं. वह लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी, जिससे सबसे लंबे समय तक लगातार वित्त मंत्री रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो जाएगा.

    उन्होंने 31 मई 2019 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी. 31 जनवरी 2026 तक वह वित्त मंत्री के रूप में 6 साल 8 महीने का कार्यकाल पूरा कर चुकी होंगी. इस उपलब्धि के साथ उनका नाम देश के प्रमुख वित्त मंत्रियों में खास तौर पर शामिल किया जाएगा.

    लगातार बजट पेश करने का अनोखा रिकॉर्ड

    निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करने के साथ ही अपना नाम देश के संसदीय इतिहास में दर्ज करा लेंगी. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई कुल 10 बार बजट पेश कर चुके हैं, जबकि पी. चिदंबरम ने 9 बार यह जिम्मेदारी निभाई थी.

    हालांकि, इन दोनों में से किसी ने भी लगातार नौ बार बजट पेश नहीं किया था. ऐसे में 1 फरवरी को बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी.

    लंबे समय तक वित्तमंत्री रहने का रिकॉर्ड

    देश के इतिहास के पन्नों में सबसे लंबे समय तक वित्तमंत्री रहने वालों में सीडी देशमुख का नाम प्रमुख रूप से लिया जाता है. उन्होंने 1 जून 1950 से लेकर लगातार 6 साल और 2 महीने तक यह जिम्मेदारी निभाई थी.

    वहीं, मनमोहन सिंह ने 1990 से 1996 के बीच करीब पांच वर्षों तक वित्त मंत्रालय संभाला. इसके अलावा, प्रधानमंत्री रहते हुए 2008 और 2012 में उन्होंने कुछ समय के लिए वित्तमंत्री का प्रभार भी अपने पास रखा था.

    यह भी पढ़ें: Union Budget 2026: बजट 2026 में कौन सा शेयर देगा फायदा? इन शेयरों पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ा कमाई का मौका

    Click here to Read More
    Previous Article
    Dhanu Tarot Card Rashifal 1-7 February 2026: लक्ष्य होंगे पूरे, बस अनावश्यक विवाद से बचें
    Next Article
    रोटी, कपड़ा या मकान... बजट में किन चीजों के दाम कम होने की उम्मीद, सरकार किन बातों पर देगी जोर?

    Related बिजनेस Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment