Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पंजाबी सिंगर करण औजला के शो में लड़ाई का VIDEO:जमीन पर लिटा युवक को लात-घूंसे मारे, कपड़े फाड़े; लड़कियां कॉन्सर्ट छोड़ भागीं

    2 weeks ago

    पंजाबी सिंगर करण औजला के दिल्ली में पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के कॉन्सर्ट में फैंस आपस में लड़ गए। फैंस में यहां गुत्थमगुत्था लड़ाई हुई, लात-घूंसे चले और कपड़े भी फटे। यह देखकर कई लड़कियां और महिलाएं कॉन्सर्ट छोड़कर भी भाग गईं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं, जिनमें कैप्शन दिया जा रहा है- करण औजला के कॉन्सर्ट में वीवीआईपी लाउंज में पागलपन भरी लड़ाई। हालांकि, इस घटना के बारे में सिंगर औजला की ओर से मंच से कोई बात नहीं कही गई, और न ही इस झगड़े का उनके कॉन्सर्ट पर कोई असर पड़ा। कॉन्सर्ट के दौरान स्टेडियम खचाखच फैंस से भरा हुआ था, और लोगों ने यहां खूब एंजॉय भी किया। झगड़े के 2 PHOTOS… वीडियो में क्या-क्या दिख रहा… शो से पहले ही विवाद शुरू हुआ औजला के इस शो से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। दरअसल, साउथ ईस्ट दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने औजला के गानों को लेकर शो के आयोजकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा गया कि लाइव शो में शराब और ड्रग को ग्लोरिफाई करने वाले गाने नहीं गाने चाहिए। इसमें साफ कहा गया था कि औजला ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ जैसे गाने पर परफॉर्म न करें। इस संबंध में चंडीगढ़ के प्रोफेसर धरनेरव राव ने एक याचिका दायर की थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे गानों से शराब की खपत, ड्रग्स के इस्तेमाल, गन कल्चर और महिलाओं के प्रति असम्मान को बढ़ावा मिलता है। इसलिए, इन पर रोक लगाई जानी चाहिए। कॉन्सर्ट के दौरान के 2 PHOTOS… कॉन्सर्ट की इन घटनाओं की भी चर्चा… ॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… करण औजला दिल्ली शो में हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे:चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट का आयोजकों को नोटिस, कहा- गानों पर जताई आपत्ति पंजाबी सिंगर करण औजला दिल्ली में ‘पी पॉप कल्चर इंडिया टूर’ से पहले मुश्किल में फंस गए हैं। औजला इस शो में अपने कई हिट सॉन्ग नहीं गा पाएंगे। वो यहां अपने कई हिट गाने जैसे ‘अधिया’, ‘चिट्टा कुर्ता’, ‘एल्कोहल 2’, ‘फ्यू डे’ और ‘बंदूक’ पर परफॉर्म करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:कहा- मैं सुरक्षित हूं, समय बहुत कठिन है, एक्ट्रेस ने जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई
    Next Article
    ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment