Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    पहले सीरियल की यादों में डूबीं नीना गुप्ता, 33 साल पुराने 'दर्द' का वीडियो किया शेयर

    1 week ago

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं. इसी बीच हाल ही में नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने करियर से जुड़ी एक खास याद शेयर की, जिसने उनके पुराने दिनों को फिर से ताजा कर दिया.

    नीना गुप्ता ने शेयर किया 'दर्द' का क्लिप

    नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब 33 साल पुरानी यादों से जुड़ा एक वीडियो क्लिप शेयर किया. ये क्लिप उनके पुराने टीवी शो दर्द का है, जिसमें सीरियल का टाइटल ट्रैक और कुछ खास सीन्स दिखाई देते हैं, जो उस समय की याद दिलाते हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'यह मेरा पहला सीरियल है, जिसे 1993 में दूरदर्शन के लिए मैंने खुद प्रोड्यूस किया और एक्टिंग भी की.' इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी तारीफ की और उस पुराने दौर को याद किया. एक्ट्रेस शिल्पा तुलास्कर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि कितना प्यारा शो था नीना जी, कल्पना अय्यर जी को भी देखकर बहुत खुशी हुई.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

    सीरियल की कहानी और स्टारकास्ट

    बता दें, 'दर्द' 90 के दशक का एक पॉपुलर हिंदी सीरियल था, जिसे उस समय दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था. इस सीरियल में नीना गुप्ता ने राधा नाम की एक महिला का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसी महिला की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाहर से मजबूत और खुश दिखाई देती है, लेकिन अंदर से कई इमोशंस और संघर्षों का सामना करती है. यह सीरियल साल 1993 से 1994 के बीच प्रसारित हुआ था, जिसमें मनोहर सिंह, कंवलजीत सिंह, जतिन पृथ्वीराज कपूर और शगुफ्ता अली जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था. इसकी कहानी को बृज कत्याल ने भावनाओं के साथ लिखा था, जिसे नीना गुप्ता ने ही प्रोड्यूस किया था.

    Click here to Read More
    Previous Article
    'मेरे पति ही वो सोना हैं', सोशल मीडिया पर 'गोल्ड डिगर' कहने वालों पर दिव्या अग्रवाल का फूटा गुस्सा
    Next Article
    'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment