Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नेपाली एक्टर सुनील थापा का कार्डियक अरेस्ट से निधन:फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच बने थे, 300 से ज्यादा फिल्मों में की एक्टिंग

    4 days ago

    नेपाली एक्टर सुनील थापा का शुक्रवार सुबह 68 साल की उम्र में निधन हो गया। काठमांडू के थापथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई। बता दें कि सुनील थापा ने नेपाली और हिंदी समेत कई फिल्मों में एक्टिंग की है। फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा के कोच का रोल प्ले किया था। साथ ही हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 में डेविड का किरदार निभाया था। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, नॉर्विक अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सुनील थापा को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार सुबह 7:44 बजे किए गए ईसीजी में उनकी मौत की पुष्टि हुई। 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में अभिनय किया नेपाली सिनेमा के कद्दावर एक्टर माने जाने वाले सुनील थापा ने कई दशकों तक नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। उन्होंने 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म चीनो में ‘रात कैला’ के रूप में निभाया गया उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ और इसी रोल ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे फेमस विलेन के रूप में स्थापित किया। वहीं, ‘मैरी कॉम’ के अलावा सुनील थापा ने हिंदी फिल्म एक दूजे के लिये (1981), गलती सिर्फ तुम्हारी (2017) और खामियाजा (2019) में काम किया। वहीं वह भोजपुरी फिल्म शेर-ए-हिंदुस्तान (2019) में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ नजर आए। प्रोफेशनल फुटबॉल भी खेला था फिल्मों में आने से पहले थापा खेलों से भी जुड़े रहे। उन्होंने बॉम्बे के क्लबों के लिए प्रोफेशनल फुटबॉल खेला। अपने शुरुआती करियर में वह JS मैगजीन (जूनियर स्टेट्समैन) में फोटो जर्नलिस्ट भी रहे। सुनील थापा एवरेस्ट फिल्म एकेडमी के चेयरपर्सन भी रह चुके थे। उनकी आखिरी स्क्रीन अपीयरेंस फिल्म एकलो में थी। परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं, जबकि वह काठमांडू में एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    30 साल के करियर पर 'मर्दानी 3':रानी मुखर्जी ने कहा- बुराई का कोई जेंडर नहीं, लेकिन औरत का सम्मान हमेशा महारानी जैसा होना चाहिए
    Next Article
    'मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान मैच खेलने श्रीलंका आए':T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच को लेकर सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment