Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    नैनो बनाना से भरें पुरानी यादों में रंग, सिर्फ इमेज बनाने के अलावा भी ये कर सकता है आपके कई काम

    4 days ago

    Google Gemini में मिलने वाला Nano Banana टूल काफी फेमस है. इस इमेज जनरेशन टूल से बनी इमेजेज सोशल मीडिया पर खूब हिट होती हैं और वायरल ट्रेंड बन जाती हैं. 3D फिगरीन से लेकर साड़ी ट्रेंड और सेल्फी पर बेस्ड कैरिकैचर समेत इससे बनी फोटोज को लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूल से ट्रेंडी इमेज बनाने बनाने के अलावा कई और काम भी किए जा सकते हैं. आज जानेंगे कि नैनो बनाना आपके और क्या-क्या काम आ सकता है.

    डैमेज्ड इमेज को करें रिस्टोर

    नैनो बनाना की मदद से आप अपने घर में रखी पुरानी डैमेज हो चुकी फोटोज को रिस्टोर कर सकते हैं. हम सबके घरों में सालों पुरानी कुछ फोटोज होती हैं, जो पुरानी होने के कारण खराब हो जाती हैं. आप इन्हें नैनो बनाना पर अपलोड कर इन्हें आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं. अगर आपके नैनो बनाना का प्रो वर्जन है तो इसके रिजल्ट चौंकाने वाले हो सकते हैं. 

    ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को बनाएं कलरफुल

    कुछ साल पहले तक कैमरा केवल ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज ही ले पाते थे. अगर आपके घर में पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो रखी है तो आप नैनो बनाना की मदद से इसे कलरफुल बना सकते हैं. खास बात यह है कि इससे जनरेट की हुई कलरफुल फोटो एकदम नैचुरल लगेगी. इस तरह आप अपनी पुरानी यादों में रंग भर पाएंगे.

    फोटो से ग्लास और फेंस हटाएं

    आप किसी जू में गए हैं और वहां अपने अपने फेवरेट जानवरों की खूब सारी फोटो ले लीं. लेकिन सब फोटो में फेंस या ग्लास दिख रहा है. जेमिनी में मौजूदा नैनो बनाना इस फेंस आदि को पूरी तरह हटा सकता है. इसके लिए आपको जेमिनी में फोटो अपलोड कर प्रॉम्प्ट लिखना होगा और कुछ ही सेकंड में आपकी एकदम क्लियर इमेज बनकर तैयार हो जाएगी. 

    डेकोर प्लानिंग

    आप अपने कमरे, घर या गार्डन में डेकोरेशन करना चाहते हैं, लेकिन स्योर नहीं है कि ये अच्छी लगेगी या नहीं तो नैनो बनाना आपके खूब काम आ सकता है. इसके लिए अपने कमरे या गार्डन की फोटो अपलोड करें और अपने डेकोर प्लानिंग के हिसाब से प्रॉम्प्ट लिख दें. कुछ ही देर में फोटो बनकर आपके सामने आ जाएगी, जिसमें आप देख सकेंगे कि आपकी प्लानिंग कैसी लगेगी.

    ये भी पढ़ें-

    बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन आ रहे लोगों को पसंद, इस साल भी जारी रहेगा जलवा, फ्लिप फोन की डिमांड घटी

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या दवाओं से ज्यादा असरदार होंगे न्यूट्रास्युटिकल्स? प्रिवेंटिव हेल्थकेयर का नया ट्रेंड समझें
    Next Article
    मोबाइल यूजर्स की मददगार हैं TRAI की ये ऐप्स, एक ही जगह मिलते हैं स्पैम कॉल ब्लॉकिंग समेत कई फीचर्स

    Related टेक्नोलॉजी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment