Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप

    4 days ago

    तेलंगाना के मेडचल जिले के इलाके माईसम्मागुड़ा में स्थित एक छात्रावास में रविवार (8 मार्च, 2026) की देर रात तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ छात्रों और सुरक्षा गार्ड के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. घटना मेडचल-मलकाजगिरि जिले के मैसम्मागुडा इलाके की है, जो पेट बशीरबाद पुलिस थाना के क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

    जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ छात्र कथित रूप से शराब के नशे में छात्रावास परिसर में पहुंचे और वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड से बहस करने लगे. देखते ही देखते बहस बढ़कर धक्का-मुक्की में बदल गई. सुरक्षा गार्ड ने स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी.

    पुलिस के पहुंचने पर बढ़ा विवाद

    सूचना मिलते ही पेट बशीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने स्थिति को शांत कराने के बजाय छात्रावास के कमरों में घुसकर कई छात्रों पर लाठियां बरसाईं.

    प्रत्यक्षदर्शी छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मी हॉस्टल की गलियों और कमरों तक पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के छात्रों पर लाठीचार्ज किया. कुछ छात्रों का यह भी आरोप है कि उस समय कई छात्र अपने कमरों में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें भी बाहर निकालकर पीटा गया. घटना के बाद कई छात्रों को मामूली चोटें आईं और परिसर में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    लाठीचार्ज के आरोप पर पुलिस ने दी सफाई

    दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए की गई. पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के. विजया वर्धन ने बताया कि कुछ छात्र शराब के नशे में सुरक्षा गार्ड से झगड़ा कर रहे थे और पुलिस के समझाने के बावजूद आक्रामक व्यवहार कर रहे थे.

    उन्होंने कहा, ‘हमें सूचना मिली थी कि छात्रावास में कुछ छात्र शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं और सुरक्षा कर्मियों से झगड़ा कर रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ छात्र सहयोग नहीं कर रहे थे. इसलिए हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लाना पड़ा.’

    पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और छात्रावास प्रबंधन और सुरक्षा गार्ड के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. यदि किसी छात्र या पुलिसकर्मी द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Click here to Read More
    Previous Article
    जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
    Next Article
    भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल

    Related इंडिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment