Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    मुंबई- फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग:4 लोग हिरासत में; फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गैंग के नाम से हमले का दावा

    5 days ago

    मुंबई में शनिवार देर रात फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर कई राउंड की फायरिंग हुई। मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया है कि लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। पोस्ट में लिखा- अगली बार छाती पर गोली लगेगी इस पोस्ट में लिखा गया है, "सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।" इसी पोस्ट में आगे लिखा है, "और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।" कौन है शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई? शुभम लोंकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख "की ऑपरेटिव" माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है। रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। फायरिंग की घटना के बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई। 16 अक्टूबर 2025: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग इससे पहले कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में उनके कैफे पर फायरिंग हुई थी। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। गैंग की तरफ से उन्हें कई बार धमकी भी दी जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 14 अप्रैल 2025: सलमान को जान से मारने की धमकी मिली, इससे साल भर पहले फायरिंग की गई थी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान की कार को बम से उड़ाने की बात कही थी। 14 अप्रैल 2025 को देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। 14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें… -------------- ये खबर भी पढ़ें… फायरिंग केस में कमाल आर खान को मिली जमानत:एक्टर-प्रोड्यूसर की पिछले हफ्ते हुई थी गिरफ्तारी मुंबई के ओशिवारा फायरिंग मामले में एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ KRK को जमानत मिल गई है। उन्हें 25 हजार रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दी गई है। KRK को पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने ओशिवारा इलाके में फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    वीर पहाड़िया ने सेलिब्रेट किया बर्थडे:पार्टी में जाह्नवी कपूर-जैकलीन फर्नांडीज जैसे सेलेब्स ने की शिरकत, ब्रेकअप के दावे के बीच नहीं दिखीं तारा सुतारिया
    Next Article
    फिर तेज हुईं विजय-रश्मिका की शादी की खबरें:दावा- 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में होगी शादी, डेकोरेशन का वीडियो हुआ वायरल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment