Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    फिर तेज हुईं विजय-रश्मिका की शादी की खबरें:दावा- 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में होगी शादी, डेकोरेशन का वीडियो हुआ वायरल

    5 days ago

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर के एक पैलेस में शादी करने वाले हैं, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उदयपुर के पैसेल से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैलेस में डेकोरेशन से लेकर अन्य तैयारियां जारी हैं। इस वीडियो को जारी करते हुए एक इन्फ्लूएंसर ने दावा किया है कि ये डेकोरेशन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के लिए की जा रही है। इन्फ्लूएंसर का दावा है कि उन्होंने पैलेस में मौजूद स्टाफ से डेकोरेशन की वजह पूछी, जिस पर उन्हें बताया गया कि 2 फरवरी को यहां विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी होगी। हालांकि दैनिक भास्कर इन खबरों को कन्फर्म नहीं करता। पहले भी रहीं फरवरी में शादी होने की खबरें डेकोरेशन का वीडियो सामने आने से पहले दिसंबर में भी खबरें रहीं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका फरवरी में शादी करने वाले हैं। उस समय शादी की वेन्यू भी उदयपुर ही बताई गई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट में कपल के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि कपल की शादी उदयपुर के पैलेस में 26 फरवरी को होने वाली है। इसके बाद कपल अलग-अलग जगह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए रिसेप्शन रखेंगे। अक्टूबर में हुई विजय-रश्मिका की सगाई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की है। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के परिवार के चंद लोग ही शामिल हुए थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ स्पॉट किया गया था, हालांकि कपल ने अब तक सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सगाई की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं शादी कंफर्म या खारिज नहीं करना चाहूंगी। मैं बस इतना कहूंगी कि जब इस बारे में बात करने का समय आएगा, तब हम बात करेंगे।’
    Click here to Read More
    Previous Article
    मुंबई- फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग:4 लोग हिरासत में; फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गैंग के नाम से हमले का दावा
    Next Article
    चहल के साथ वाले AI पोस्टर पर भड़कीं शेफाली बग्गा:कहा – लड़कियों के साथ इस तरह बर्ताव करना बहुत ही घिनौना है

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment