Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    वीर पहाड़िया ने सेलिब्रेट किया बर्थडे:पार्टी में जाह्नवी कपूर-जैकलीन फर्नांडीज जैसे सेलेब्स ने की शिरकत, ब्रेकअप के दावे के बीच नहीं दिखीं तारा सुतारिया

    5 days ago

    एक्टर वीर पहाड़िया के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को कई सेलेब्स नजर आए। पार्टी में जाह्नवी कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, रिया चक्रवर्ती, अगस्त्य नंदा और बादशाह जैसे सेलेब्स को देखा गया। वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, जिनसे हाल ही में एक रिपोर्ट में एक्टर से उनका ब्रेकअप होने का दावा किया गया, वो बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आईं। तारा ने वीर के लिए कोई पब्लिक बर्थडे विश भी पोस्ट नहीं किया। देखें जन्मदिन के मौके की तस्वीरें- बता दें कि 1 फरवरी 1995 को जन्मे वीर ने अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह बिजनेसमैन संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की ओनर स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे सुशीलकुमार शिंदे उनके नाना हैं। वीर ने 2025 में फिल्म स्काई फोर्स से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था। स्काई फोर्स से पहले वीर ने फिल्म भेड़िया में वरुण धवन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर और बॉडी डबल के तौर पर काम किया था। एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें थिएटर और म्यूजिक का भी अनुभव है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर हिंदी पॉप गाने भी गाए हैं। साल 2018 में उन्होंने अपने भाई शिखर पहाड़िया के साथ इंडियाविन गेमिंग नाम की स्टार्टअप कंपनी शुरू की थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    फायरिंग केस पर कमाल आर खान ने तोड़ी चुप्पी:KRK बोले- 22 सालों से मेरे पास लाइसेंसी हथियार है, मैंने कभी कानून नहीं तोड़ा
    Next Article
    मुंबई- फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग:4 लोग हिरासत में; फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस गैंग के नाम से हमले का दावा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment