Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: तुलसी रातोंरात होगी अमीर, एक्सीडेंट में मिहिर की होगी मौत, नॉयना जाएगी शांति निकेतन से बाहर

    6 days ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों हंगामा मचा हुआ है. तुलसी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई है. इस दौरान तुलसी की मदद परी का पहला पति करेगा.क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब तक आपने देखा, तुलसी अपना ऑर्डर लेकर निकलती है.

    नॉयना के कहने पर रणविजय तुलसी की साड़ियां खराब करने की कोशिश करेगा. लेकिन, अजय सारी साड़ियों को बदल देगा. कंपनी वाले तुलसी की साड़ियों को देख खुश हो जाते हैं. इसी के साथ तुलसी को 10 लाख साड़ियां बनाने का ऑर्डर मिलता है. जल्द ही शो में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है.

    परी, अजय, वृंदा करेंगे तुलसी की मदद

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि ऑर्डर को पूरा करने के लिए तुलसी को खूब मेहनत करनी पड़ेगी. इस दौरान परी, अजय, अंगद और वृंदा भी तुलसी की मदद करेंगे. तुलसी को काम करते देख नॉयना का दिमाग खराब हो जाएगा.

    तुलसी के काम को नॉयना बिगाड़ने का प्लान बनाएगी.इस काम में नॉयना का साथ रणविजय देगा. हालांकि, अजय इन दोनों के रास्ते का रोड़ा बनने वाला है. नॉयना और रणविजय इस बार भी तुलसी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि तुलसी के हाथ की बनी 10 लाख साड़ियां बिक जाएंगी.

    तुलसी होगी रातों रात अमीर

    इन साड़ियों की डिमांड मार्केट में ज्यादा बढ़ने वाली है. तुलसी ऐसे में रातों रात अमीर हो जाएगी.रिपोर्ट के अनुसार मिहिर का बुरा एक्सीडेंट होने वाला है. मिहिर को एक्सीडेंट से पहले पता चलेगा कि उसकी कंपनी बिकने वाली है. इस बात को जानकर मिहिर को सदमा लग जाएगा.

    मिहिर के बिजनेस में तुलसी अपने पैसे लगाने वाली है. इस दौरान वो बापजी और अजय से भी हेल्प लेगी. शांति निकेतन बचने के बाद तुलसी घर वापसी कर लेगी.नॉयना बुरी तरह से हार जाएगी और शांति निकेतन में रहने का उसका सपना टूट जाएगा.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Written Update: अनुपमा भेजेगी रजनी को जेल, गौतम देगा पराग को अब तक का सबसे बड़ा धोखा

    Click here to Read More
    Previous Article
    छोटे पर्दे के बाद अब थिएटर में 'नागिन' लेगी अपने दुश्मनों से बदला? एकता कपूर ने बनाया मास्टरप्लान
    Next Article
    शादी की खुशियों पर लगा ब्रेक, पवित्रा पुनिया ने पोस्टपोन की मार्च वेडिंग, सामने आई असली वजह

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment