Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    छोटे पर्दे के बाद अब थिएटर में 'नागिन' लेगी अपने दुश्मनों से बदला? एकता कपूर ने बनाया मास्टरप्लान

    6 days ago

    एकता कपूर के शो नागिन 7 ने टीआरपी में धमाल मचा रखा है. दर्शकों को ये सीजन काफी पसंद आ रहा है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में नागिन 7 ने अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज को मात दे दिया है. हाल ही में नागिन 7 में आकाशदीप सहगल ने एंट्री मारी है.

    वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा सिंह और नमिक पॉल को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. नागिन 7 को मिल रहे रिस्पॉन्स को देख मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. इसी वजह से शायद अब एकता कपूर नागिन 7 को लेकर एक बड़ा रिस्क लेने को तैयार हैं. खबरों के अनुसार नागिन 7 अब बॉलीवुड में धमाल मचाएगा.

    नागिन 7 की सक्सेस से खुश हैं एकता कपूर

    रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर अब नागिन पर एक फिल्म बनाने की फिराक में हैं. नागिन 7 को मिल रहे सक्सेस को देख एकता कपूर एक बात तो समझ चुकी हैं कि ये कॉन्सेप्ट इंडिया में पुराना नहीं होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि नागिन 7 पर अगर फिल्म बनती है तो बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचेगा.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

    हालांकि, एकता कपूर ने इस बात को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है.लेकिन, फैंस इस खबर को सुनकर खुश हैं कि नागिन को बड़े पर्दे पर देखना काफी मजेदार होगा. बता दें नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी को खूब पसंद की जा रही है.

    नागिन 7 के पहले एपिसोड से ही प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल सुर्खियों में छा गए हैं. हालांकि, फैंस अब ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर नागिन पर फिल्म बनी तो इसमें लीड एक्टर और एक्ट्रेस कौन होंगे. अगर फिल्म में भी प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल नजर आते हैं तो फैंस को काफी मजा आ जाएगा.

    प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल की केमिस्ट्री की वजह से ही नागिन 7 ने टीआरपी में धाक जमा रखा है. हालांकि, फिल्म में प्रियंका और नमिक होंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

    ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: तुलसी रातोंरात होगी अमीर, एक्सीडेंट में मिहिर की होगी मौत, नॉयना जाएगी शांति निकेतन से बाहर

    Click here to Read More
    Previous Article
    उर्फी जावेद ने छोड़ा इस्लाम धर्म, रखा हिंदू नाम? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: तुलसी रातोंरात होगी अमीर, एक्सीडेंट में मिहिर की होगी मौत, नॉयना जाएगी शांति निकेतन से बाहर

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment