Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    शादी की खुशियों पर लगा ब्रेक, पवित्रा पुनिया ने पोस्टपोन की मार्च वेडिंग, सामने आई असली वजह

    6 days ago

    टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अगले महीने शादी करने वाली थीं लेकिन अब उनकी शादी टल गई है. ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम पवित्रा पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिसकी वजह से उन्हें अपनी शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी. पिछले साल पवित्रा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने यूएस में रहने वाले एक बिजनेसमैन से सगाई कर ली है और कपल जल्द शादी करेगा. पवित्रा ने ये भी इशारा किया था कि शादी के बाद वो यूएस में सेटल हो जाएंगी लेकिन अब परिवार में आई इमरजेंसी की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई है.

    तैयारियां पूरी, फिर भी लेना पड़ा बड़ा फैसला
    HY City की रिपोर्ट के मुताबिक शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर थीं. हर चीज उनके खास दिन के लिए तैयार थी लेकिन आखिरी वक्त पर एक्ट्रेस ने ये मुश्किल फैसला लिया. परिवार के एक करीबी सदस्य के निधन के बाद सभी ने मिलकर शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी कैंसिल नहीं हुई है बल्कि सिर्फ कुछ महीनों के लिए टाल दी गई है.

    सूत्र का खुलासा
    एक सूत्र ने बताया की, 'पवित्रा अब मार्च में शादी नहीं कर रही हैं. परिवार को निजी नुकसान हुआ है. इसलिए शादी कुछ महीनों के लिए टाल दी गई है. तैयारियां पूरी हो चुकी थीं लेकिन अब परिवार को सब कुछ फिर से एडजस्ट करना पड़ेगा.'

    पवित्रा ने खुद बताई वजह
    शादी टलने पर पवित्रा पुनिया ने खुद बात करते हुए कहा कि उनकी शादी सिर्फ टली है. उन्होंने कहा की, 'दुर्भाग्य से हां, मेरी शादी टल गई है. पिछले साल दिसंबर में मेरी नानी का निधन हो गया था. उसी के बाद परिवार ने फैसला किया कि शादी कुछ महीनों के लिए आगे बढ़ा दी जाए.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pavitraa puniya (@pavitrapunia_)

    नई डेट और पुराना रिश्ता
    बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने बताया कि अभी नई तारीखें फाइनल नहीं हुई हैं. उन्होंने कहा, 'अभी डेट तय नहीं है, लेकिन अगस्त से पहले कुछ नहीं होगा क्योंकि हमने कम से कम 6 महीने के लिए शादी टाली है. सब कुछ अचानक हुआ और हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं.' बता दें कि अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन से सगाई से पहले पवित्रा एक्टर एजाज खान को डेट कर रही थीं. दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और उन्होंने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया. लेकिन फिर उन्होंने ब्रेकअप कर लिया है.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Written Update: तुलसी रातोंरात होगी अमीर, एक्सीडेंट में मिहिर की होगी मौत, नॉयना जाएगी शांति निकेतन से बाहर
    Next Article
    Anupama Written Update: अनुपमा भेजेगी रजनी को जेल, गौतम देगा पराग को अब तक का सबसे बड़ा धोखा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment