Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक बार फिर शुरू होगा तुलसी और मिहिर का रोमांस, अंगद बनेगा अपने ही भाई का दुश्मन

    2 days ago

    स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसी बीच मिहिर को एक बार फिर से तुलसी से प्यार हो गया है. शो में अब तक आपने देखा कि मिहिर की सर्जरी हुई है, उसके बाद से तुलसी उसका बहुत ध्यान रख रही है.

    वहीं, अंगद अब रणविजय के साथ मिल गया है और ऋतिक से बदला लेना चाहता है. तुलसी इस बात को जानकर बहुत हैरान हो गई. इसी बीच बापजी की पोती को पता चल गया है कि तुलसी और मिहिर का तलाक होने वाला है. शो में जल्द ही खूब तमाशा होने वाला है.

    तुलसी को डेट पर लेकर जाएगा मिहिर

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि एक बार फिर से मिहिर तुलसी के संग फ्लार्ट करेगा. मिहिर अब सिर्फ तुलसी के साथ ही टाइम स्पेंड करना चाहता है.ऐसे में वो तुलसी को डेट पर ले जाने की प्लानिंग करेगा और उसके लिए खास टेबल बुक करवाएगा.

    लेकिन, तुलसी है कि वो मिहिर की बातों को नजरअंदाज करेगी.नॉयना को पता चल जाएगा कि मिहिर ने टेबल बुक करवाई है, लेकिन वो उसके लिए नहीं है.नॉयना को समझ आ जाएगा कि मिहिर ने तुलसी के लिए टेबल बुक करवाई है. ऐसे में वो दोनों की डेट को बर्बाद करने की साजिश रचेगी.

    इसी बीच मिहिर को एक घड़ी मिलने वाली है. पार्थ उसे बताता है कि ये घड़ी उसी जगह गिरी हुई थी, जहां हादसा हुआ था. घड़ी के मिलते ही मिहिर अब उस शख्स को ढूंढने के चक्कर में लगने वाला है, जिसने ये सब किया था.दूसरी तरफ बापजी की पोती शांति निकेतन में रुकने वाली है. ऐसे में तुलसी उस पर खूब प्यार लूटाएगी. वहीं, ऋतिक और मुन्नी एक बार फिर से मिलेंगे.एक बार फिर से ऋतिक और मुन्नी एक दूसरे के करीब आने वाले हैं.

    ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: कीर्ति की काली करतूतों से उठेगा पर्दा, प्रेम के प्यार में प्रेरणा करेगी पागलपन की सारी हदें पार!

    Click here to Read More
    Previous Article
    'क्या शॉट था..' धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 'अनुपमा' ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात
    Next Article
    Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'बॉर्डर 2' की गूंजी दहाड़, 'मर्दानी 3' ने भी साबित की दावेदारी, जानें- वध 2 समेत बाकी फिल्मों का हाल

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment