Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'बॉर्डर 2' की गूंजी दहाड़, 'मर्दानी 3' ने भी साबित की दावेदारी, जानें- वध 2 समेत बाकी फिल्मों का हाल

    2 days ago

    सिनेमाघरों में जहां एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पिछले 20 दिनों से बवाल काट रही है तो वहीं दूसरी और ‘मर्दानी 3’ भी 13 दिनों से मजबूत दावेदारी पेश कर रही है. इन दोनों फिल्मों के अलावा नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की नई रिलीज ‘वध 2’ भी चुपचाप नोट बटोर रही है. वहीं साउथ की कुछ फिल्में भी कमाई की रेस में शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है. 

    'वध 2' ने बुधवार को कितनी की कमाई? 
    जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी और सीनियर एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लीड रोल वाली फिल्म 'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है.  इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 0.5 करोड़, दूसरे दिन 0.85 करोड़, तीसरे दिन 1 करोड़, चौथे दिन 0.3 करोड़, पांचवें दिन 0.35 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'वध 2' ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ 'वध 2' की 6 दिनों की कुल कमाई अब 3.3 करोड़ रुपये हो गई है.

    बॉर्डर 2’ का तीसरे बुधवार कितना रहा कलेक्शन? 
    डायरेक्टर अनुराग सिंह की ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही अपनी रिलीज़ का तीसरा हफ्ता पूरा करने वाली है.  इस बीच सनी देओल स्टारर फिल्म की 20वें दिन की कमाई को देखें तो, सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कुल कमाई अब 316 करोड़ रुपये हो गई है. 

    मर्दानी 3’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई? 
    रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रानी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है और इसकी कमाई शानदार रही है. फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने दूसरे बुधवार को 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 39.80 करोड़ रुपये हो गई है.

    मना शंकरा वारा प्रसाद गारू की पांचवें बुधवार की कमाई?
    चिरंजीवी की फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. वहीं अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है. बावजूद इसके ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें बुधवार को सैकनिल्क के मुताबिक मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने 50 लाख रुपये की कमाई की. जिसके बाद इस फिल्म की 31 दिनों की कुल कमाई 214.25 करोड़ रुपये हो चुकी है.

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक बार फिर शुरू होगा तुलसी और मिहिर का रोमांस, अंगद बनेगा अपने ही भाई का दुश्मन
    Next Article
    लोक अदालत के लिए कैसे होती है बुकिंग, जानें क्या है अपॉइंटमेंट लेने का तरीका?

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment