Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    'क्या शॉट था..' धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 'अनुपमा' ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात

    2 days ago

    रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े.इसी बीच अब धुरंधर 2 को लेकर जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है और हो भी क्यों ना क्योंकि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज जो होने जा रही है.

    कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के टीजर को रिलीज किया था, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है. वहीं, अब टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने इस फिल्म का पहला रिव्यू भी रिलीज से पहले ही दे दिया है.रुपाली के अनुसार उन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स देखे हैं, जो उन्हें काफी पसंद आए हैं.

    बता दें रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने ही धुरंधर के गाने शरारत को कोरियोग्राफ किया था. ऐसे में अपने भाई के जरिए ही रुपाली गांगुली को धुरंधर 2 फिल्म की कुछ झलक देखने को मिल गई. रुपाली गांगुली ने इस बात का खुलासा एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में किया है.

    हर एक फ्रेम कमाल का था

    एक्ट्रेस ने कहा,'मैंने धुरंधर को थिएटर में दो बार देखा. क्या फिल्म है और मैं दूसरे पार्ट के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं. कल ही मैंने इस फिल्म के कुछ हिस्से देख लिए हैं. विजय फिल्म के कुछ पार्ट को एटिड कर रहा था और हम वीडियो कॉल पर थे. तब वो बोल रहा था कि ये शॉट देख,वो शॉट देख.अरे सच में...क्या शॉट थे वो..मैंने कहा था कि रिवाइंड करके एक बार फिर से दिखा दे.हर एक फ्रेम कमाल का लगा मुझे.'

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)

    इंटरव्यू के दौरान रुपाली ने धुरंधर के सॉन्ग शरारत के बारे में भी बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस सॉन्ग को एडिटिंग के दौरान ही देख लिया था. लेकिन,उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ये गाना इतना बड़ा हिट साबित होगा. रुपाली ने कहा कि वैसे इस गाने को पहले जिसने भी सुना था सबने एक ही बात कही थी कि ये सुपर डुपर हिट होने वाला है. 

    ये भी पढ़ें:-'सेट पर क्यूट बनकर एंटरटेन..' रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, आलिया भट्ट को लेकर कह डाली ये बात

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां का नाम लेने से इंकार करेगी माइरा, 8 साल के बाद अभिरा की जिंदगी में होगा नया ड्रामा
    Next Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक बार फिर शुरू होगा तुलसी और मिहिर का रोमांस, अंगद बनेगा अपने ही भाई का दुश्मन

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment