Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां का नाम लेने से इंकार करेगी माइरा, 8 साल के बाद अभिरा की जिंदगी में होगा नया ड्रामा

    2 days ago

    स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने 8 साल का लीप दिखाया है. लीप के बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी एकदम बदल चुकी है. शो की कहानी का फोकस इन दिनों अभिरा और अरमान से ज्यादा माइरा और मुक्ति पर है.

    शो में अब तक आने देखा कि माइरा और मुक्ति अब एक ही हॉस्टल में रहने के लिए जाएंगी. शो में अब तक देखने को मिला कि मजबूरी में अभिरा को अरमान की गाड़ी को सजाकर रिंकू की विदाई के लिए भेजना पड़ता है. ऐसे में अरमान फोन पर उसे खूब-खरी खोटी सुनाता है.

    काजल और मनीषा की होगी लड़ाई

    शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पोद्दार परिवार के सभी लोग एक डाइनिंग हॉल में इकट्ठा होने वाले हैं और खूब मस्ती मजाक करेंगे. शो में देखने को मिलेगा कि माइरा के लिए घर की औरतें शॉपिंग करके लाती हैं. इसी बीच काजल और मनीषा के बीच लड़ाई होने लगती है.

    लेकिन, इस बात को माइरा संभालती है, तभी अरमान वहां आ जाता है. अरमान को देख सभी लोग एकदम शांत हो जाते हैं. उसके बाद नौकर को ड्राइवर को डांट लगाकर अरमान अपने कमरे में चला जाता है. इस दौरान परिवार के संग माइरा खूब मस्ती करती है.

    वहीं, अभिरा भी अपनी बेटी के संग रिंकू की शादी में खूब धूम मचाती है. इसी बीच उसके बाद किस्त वाले का मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है कि अगले हफ्ते किस्त चाहिए. अभिरा इस मैसेज को देखने के बाद खूब परेशान हो जाती है. इसी बीच रिंकू की मां आकर उसे थैंक्यू कहती है.

    दूसरी तरह अरमान अपनी दादी से कहता है कि अपनी खुशी के लिए वो माइरा को हॉस्टल जाने से नहीं रोकेगा. अरमान इस दौरान अपनी बेटी को समझाता है कि स्कूल में उसे अपनी मां के बारे में भी बात करना होगा. लेकिन, मायरा सिर्फ अपने पापा के बारे में बात करने के लिए कहती है और इमोशनल हो जाती है. अगले दिन अरमान अपनी कार का इंतजार कर रहा होता है.

    पहले तो वो ड्राइवर को खूब सुनाता है फिर गैराज के मालिक को फोन करता है. अभिरा उसकी कार भेज देती है. पोद्यार हाउस में सब अरमान की सजी हुई कार को देख हंसने लगते हैं, लेकिन अरमान गुस्सा हो जाता है. वो फोन पर अभिरा को खूब सुनाता है, लेकिन खराब नेटवर्क की वजह से उसे कुछ भी सुनाई नहीं देता है.

    ये भी पढ़ें:-'क्या शॉट था..' धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 'अनुपमा' ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी... कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
    Next Article
    'क्या शॉट था..' धुरंधर 2 की रिलीज से पहले 'अनुपमा' ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment