Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    कितने अमीर हैं अनुराग डोभाल? करोड़ों में है UK07 Rider की नेटवर्थ, जानें उनके बारे में सबकुछ

    1 week ago

    मशहूर मोटो-व्लॉगर अनुराग डोभाल हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गए, जब उन्होंने एक ऐसा व्लॉग शेयर किया जिसने उनके फैंस को चौंका दिया. अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपनी निजी परेशानियों, पारिवारिक मुद्दों और मानसिक दबाव के बारे में खुलकर बात की. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई यूजर्स ने उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता भी जताई.

    कौन हैं अनुराग डोभाल? 
    आपकी जानकारी के लिए बता दें, अनुराग डोभाल एक मशहूर इंडियन यूट्यूबर, मोटो-व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें लोग UK07 Rider नाम से ज्यादा जानते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियो ज़्यादातर मोटरसाइकिल, रोड ट्रिप, लाइफस्टाइल और ट्रैवल एडवेंचर से जुड़े होते हैं.

    सालों में उनके कंटेंट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स मिल चुके हैं. 2023 में वो बिग बॉस सीजन 17 में भी गए, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. आज लोग उन्हें दुनिया का नंबर 1 मोटो व्लॉगर कहते हैं.

    कितनी हैं नेटवर्थ?
    रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग डोभाल की नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. यूट्यूब से एड्स, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन और पब्लिक अपीयरेंस से तगड़ी कमाई करते हैं.  वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मंथली इनकम करीब 10 लाख से 20 लाख रुपये तक हो सकती है, जो यूट्यूब व्यूज़, ब्रांड डील्स और दूसरे पार्टनरशिप प्रोजेक्ट्स पर डिपेंड करती है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

    यूट्यूबर के पास कई लग्जरी कारें, हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें और प्रॉपर्टी बताई जाती हैं, जिनकी झलक अक्सर उनके व्लॉग्स में देखने को मिलती है. कहा जाता है कि उनके गैरेज में कई दमदार सुपरबाइक्स और लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपने कंटेंट और ट्रैवल व्लॉग्स के लिए करते हैं.

    करोंड़ों का है गैराज
    अनुराग ने अपनी कार और बाइक्स के लिए एक बड़ा गैराज खरीदा है, जिसकी कीमत उनके एक यूट्यूब वीडियो के मुताबिक करीब 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. यह जमीन पहले परिवार के लिए घर बनाने के लिए ली गई थी, लेकिन बाद में अनुराग ने इसे गैराज में बदल दिया. इसके अलावा उन्होंने देहरादून में करीब 3 करोड़ रुपये की जमीन भी खरीदी है, जो उनकी मां के नाम पर बताई जाती है.

    बाइक्स और कार का कलेक्शन
    बाइकिंग के शौकीन अनुराग के पास कई महंगी बाइक्स हैं और उनके कलेक्शन की कुल कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. उनके कलेक्शन में Kawasaki Ninja H2 (करीब 79.90 लाख), BMW S 1000 RR (लगभग 22.15 लाख), BMW R 1250 GS Adventure, Suzuki Hayabusa और Kawasaki Ninja ZX‑10R  जैसी बाइक्स शामिल हैं.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

    इसके अलावा उनके पास BMW G 310 GS, KTM RC 200 और Bajaj Avenger 200 भी हैं. अनुराग के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें Lamborghini Huracan,Toyota Supra MK5, Toyota Hilux, Ford Mustang GT, Mahindra Thar, Kia Sonet और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

    अनुराग डोभाल ने की सुसाईड करने की कोशिश
    हाल ही में, 7 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में ठोक दी. इसके बाद स्ट्रीमिंग अचानक बंद हो गई. फैंस घबरा गए क्योंकि वीडियो में अनुराग रो भी रहे थे और इस राइड को उन्होंने अपनी आखिरी राइड बताया था. हादसे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया.

    हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पहले सुभारती हॉस्पिटल में, फिर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया. उनके मैनेजर ने अपडेट दिया कि वो अब स्टेबल हैं, कुछ इंजरी हुई हैं लेकिन खतरा टल गया है. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

    क्या है पूरा मामला?
    बता दें कि अनुराग डोभाल ने हाल ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मेंटल हालत के बारे में बताया था. अनुराग ने बताया था कि घरवालों को उनकी इंटर-कास्ट मैरिज से दिक्कत थी और उनकी पत्नी रितिका को घर में घुसने भी नहीं दिया. अनुराग के मुताबिक, घरवालों ने उनका सबकुछ छीन लिया, रिश्ते-नाते और पैसे भी. यहां तक कि पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई. अनुराग ने कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा, भाई कलाम और बहन श्रेया होंगे.

    Click here to Read More
    Previous Article
    Anupama Spoiler: प्रार्थना की मौत के बाद शो में आएगा बड़ा तूफान, अनुपमा की जिंदगी में बदल जाएगा सबकुछ
    Next Article
    भोजपुरी के सुपरस्टार Manoj Tiwari और Ravi Kishan में कौन है सबसे अमीर? फिल्मों और पॉलिटिक्स से कितनी कमाई

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment