Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    Anupama Spoiler: प्रार्थना की मौत के बाद शो में आएगा बड़ा तूफान, अनुपमा की जिंदगी में बदल जाएगा सबकुछ

    1 week ago

    रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में एक के बाद एक कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने ठान लिया है कि इस बार शो को टीआरपी में नंबर वन पर लाकर रहेंगे. इसी वजह से एक बार फिर मौत का ट्रैक दिखाया है.

    क्योंकि, जब-जब शो में किसी भी कैरेक्टर की मौत दिखाई गई है, तब-तब दर्शकों ने अनुपमा को काफी पसंद किया है.  शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल जाएगी. प्रार्थना की मौत के बाद से कोठारी परिवार और शाह परिवार सदमे में है.

    प्रार्थना के मौत के बाद बदलेगी कहानी

    इसी बीच एक बार फिर से शो में लीप दिखाया जाएगा. अनुपमा की कहानी में एक बार फिर नई शुरूआत होगी. अनुपमा इस बार गोवा में नई शुरूआत करेगी. इसी बीच शो में एक और फेवरेट कैरेक्टर की एंट्री भी दिखाई गई है. शो में अब तक देखने को मिला कि अनुपमा, अंश और प्रार्थना तीनों मंदिर गए होते हैं.

    इसी दौरान अनुपमा का एक्सीडेंट होने वाला होता है. लेकिन, प्रार्थना उसे बचा लेती है और खुद की जान गंवा बैठती है. अनुपमा बुरी हालत में कोठारी हाउस पहुंचती है. वहां, सभी लोग अनुपमा से प्रार्थना के बारे में पूछते हैं, लेकिन वो बेहोश हो जाती है.

    प्रार्थना के बारे में जानने के बाद परिवार के लोगों के होश उड़ जाते हैं. कोठारी और शाह परिवार में एक बार फिर से खुशियों के बीच मातम छा जाता है. इस घटना के बारे में जानने के बाद हर कोई ये जानना चाहता है कि इस एक्सीडेंट के पीछे की असली वजह क्या थी.

    दूसरी तरफ इस घटना के लिए अनुपमा खुद को गुनेहगार समझती है. शो के नए प्रोमो के अनुसार अपकमिंग एपिसोड में लीप दिखाया जाएगा. अनुपमा अपनी दोस्त देविका के संग अब गोवा पहुंच चुकी है. जहां, उसकी जिंदगी में काफी कुछ नया होता हुआ दिखाया जा रहा है. 

    ये भी पढ़ें:-शादी के 9 साल बाद भी भोजपुरी की इस एक्ट्रेस की कोख है सूनी, 43 की उम्र में मां बनने को तरसी, छलका दर्द

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की एक गलती पड़ेगी उसी पर भारी, अरमान निकालेगा उसे घर से बाहर
    Next Article
    कितने अमीर हैं अनुराग डोभाल? करोड़ों में है UK07 Rider की नेटवर्थ, जानें उनके बारे में सबकुछ

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment