Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    भोजपुरी के सुपरस्टार Manoj Tiwari और Ravi Kishan में कौन है सबसे अमीर? फिल्मों और पॉलिटिक्स से कितनी कमाई

    1 week ago

    रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच के रिश्ते बेशक कुछ खास नहीं हैं. लेकिन, एक वक्त था जब दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. लेकिन, अब अक्सर एक दूसरे की कमियां गिनवाते और तंज कसते दिखाई देते हैं. मालूम हो रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं.

    इन दोनों ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. इसके साथ ही दोनों ही पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं और बीजेपी के सांसद हैं. रवि किशन और मनोज तिवारी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और स्ट्रगल की है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि दोनों में कौन ज्यादा अमीर है.

    मनोज तिवारी की नेटवर्थ

    मनोज तिवारी ने फिल्मों में आने से पहले काफी गरीबी देखी थी. उन्होंने 2004 में ससुरा बड़ा पाईसाला से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उनकी पहली ही फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला और वो रातोंरात स्टार बन गए. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान हलफनामे में मनोज तिवारी ने जानकारी दी थी कि उनके पास कुल 33 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

    उन्होंने हलफनामे में जिक्र किया था कि 21 करोड़ रुपये कि अचल संपत्ति और 12 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है उनके पास. इसके अलावा उन्होंने बताया था कि बैंक खाते में 8 करोड़ रुपये जमा है. साथ ही मुंबई, दिल्ली और वाराणसी में भी उनके पास प्रॉपर्टी है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

    2022-23 के आईटीआर के अनुसार मनोज तिवारी साल में 49.6 लाख की कमाई कर लेते हैं. मनोज तिवारी के पास लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी देखने को मिलता है. उनके पास ऑड‍ी क्‍यू7, इनोवा, मर्स‍िडीज बेंज, होंडा स‍िटी और फॉर्च्‍यूनर जैसी गाड़ियां हैं.

    मनोज तिवारी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि सिंगिंग से भी मोटी कमाई करते हैं. इसके अलावा वो बीजेपी के सांसद हैं तो उन्हें सैलरी के तौर पर 1 लाख रुपये महीना मिलता है. साथ ही और भी कई सुविधाएं उन्हें दी गई हैं.

    रवि किशन की नेटवर्थ

    रवि किशन ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म पीतांबर से की थी. लेकिन, उनकी ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई. जब रवि किशन को हिंदी फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर दिया.

    उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं और वहां के सुपरस्टार बन बैठे. भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाने के बाद एक्टर ने फिर से बॉलीवुड की तरफ रुख किया. उन्हें सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काफी पसंद भी किया गया.

    2014 में रवि किशन ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की. पहले तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था. लेकिन, जब हार गए तो 2017 में बीजेपी की तरफ रुख किया. रवि किशन एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस वेंचर्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं.

    इसके अलावा उन्हें सांसद के तौर पर भी सैलरी मिलती है. रवि किशन ने चुनाव के दौरान जो हलफनामा में जानकारी दी थी उसके अनुसार उनकी नेटवर्थ 36 से 43 करोड़ रुपये के बीच है. एक्टर के पास 15 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 से 27 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

    वहीं, रवि किशन के पास 2.55 करोड़ रुपे की पुश्तैनी संपत्ति भी है. इसके अलावा एक्टर के पास 318 ग्राम सोना है. रवि किशन के पास मुंबई, पुणे से लेकर गोरखपुर तक में कुल 11 घर और फ्लैट्स है. एक्ट के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है.

    उनके पास मर्सिडीज-बेंज, BMW, जैगुआर फेपास, स्ट्रीट बॉब, फॉर्च्यूनर र इनोवा जैसी गाड़ियां हैं. रवि किशन प्रति फिल्म रिपोर्ट के अनुसार 50 लाख रुपये चार्च करते हैं. बीजेपी सांसद के तौर पर उन्हें 1 लाख रुपये महीना सैलरी मिली है. इन सबके बाद भी रिपोर्ट के अनुसार उन पर 1.68 करोड़ रुपये का कर्ज है.

    मनोज तिवारी और रवि किशन में कौन है ज्यादा अमीर?

    मनोज तिवारी और रवि किशन दोनों की कमाई और नेटवर्थ को देखते हुए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अमीरी में तो रवि किशन ही मनोज तिवारी से आगे हैं. क्योंकि मनोज तिवारी की नेटवर्थ 33 करोड़ रुपये है. वहीं, रवि किशन की नेटवर्थ 36 से 43 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है.

    ये भी पढ़ें:-सलमान खान के इस गाने पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

    Click here to Read More
    Previous Article
    कितने अमीर हैं अनुराग डोभाल? करोड़ों में है UK07 Rider की नेटवर्थ, जानें उनके बारे में सबकुछ
    Next Article
    Box Office: तूफान बनी साउथ की ये मामूली बजट में बनी फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment