Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज

    6 days ago

    2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थे. इसके बावजूद टीम इंडिया की जीत पक्की नहीं थी क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज भी मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरे थे. जैकब बैथेल ने 105 रन बनाए, लेकिन वो जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बहुत अहम मौकों पर 2 ओवर किए और मैच का रुख टीम इंडिया की ओर मोड़ दिया. इसी बीच शिवम दुबे ने आखिरी ओवर फेंका था. लेकिन क्या ये पहले से तय था कि दुबे ही आखिरी ओवर फेंकने वाले हैं?

    अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन बनाने थे. 45 गेंद में शतक जड़ने वाले जैकब बैथेल अब भी क्रीज पर डटे थे, इसलिए एक ओवर में 30 रन बनना नामुमकिन नहीं कहा जा सकता था. आखिरी ओवर का भार शिवम दुबे को मिला. अच्छी बात ये रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को आउट करके भारत की जीत पक्की कर दी थी. वह अलग विषय रहा कि जोफ्रा आर्चर ने शिवम दुबे के ओवर में 3 छक्के लगाए.

    कौन करने वाला था आखिरी ओवर?

    बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में शिवम दुबे ने बताया, "मैं जानता था कि ओवर की पहली 2 गेंद सबसे महत्वपूर्ण होंगी क्योंकि 2 गेंद सही जाने पर मैच हमारी झोली में आ जाता. ये पहले ही तय हो चुका था कि आखिरी ओवर मेरे हिस्से में आने वाला है. मैं घबराहट महसूस कर रहा था. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी ओवर फेंकना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है."

    दुबे ने आगे कहा, "बैथेल शतक पूरा कर चुके थे, इसलिए मुझे अंदाज था कि आखिरी ओवर आसान नहीं होगा. मैंने खुद पर विश्वास बनाए रखा और अपनी काबिलियत पर भरोसा किया." आपको बता दें कि शिवम दुबे ने इस सेमीफाइनल मैच में 25 गेंद में 43 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली थी.

    यह भी पढ़ें:

    न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!

    Click here to Read More
    Previous Article
    शादी के एक दिन बाद अर्जुन तेंदुलकर ने किया ये बड़ा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे
    Next Article
    प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह, जानें क्या है मामला

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment