Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    WPL के एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात जायंट्स:मुंबई को इतिहास में पहली बार हराया; ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया

    3 days ago

    गुजरात जायंट्स (GG) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर में एंट्री कर ली है। टीम ने WPL इतिहास में पहली बार मुंबई इंडियंस को हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की। वडोदरा में शुक्रवार को गुजरात ने 11 रन से मुकाबला जीता। टीम से लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम ने बैटिंग में 44 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में 2 विकेट भी लिए। गार्डनर-वेयरहम ने बड़े स्कोर तक पहुंचाया कोटाम्बी स्टेडियम में गुजरात ने बैटिंग चुनी। टीम ने तीसरे ओवर में बेथ मूनी का विकेट गंवा दिया, वे 5 रन ही बना सकीं। सोफी डिवाइन ने फिर अनुष्का शर्मा के साथ टीम को 50 के पार पहुंचाया। अनुष्का 33 और डिवाइन 25 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान एश्ले गार्डनर ने फिर जॉर्जिया वेयरहम के साथ टीम को 167 तक पहुंच दिया। गार्डनर ने 46 और वेयरहम ने 44 रन बनाए। मुंबई से अमीलिया कर ने 2 विकेट लिए। शबनिम इस्माइल और नैट सिवर-ब्रंट को 1-1 विकेट मिला। मुंबई की खराब शुरुआत 168 रन के टारगेट के सामने मुंबई ने 37 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। हैली मैथ्यूज 6, नैट सिवर-ब्रंट 2 और सजीवन साजना 26 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर अमीलिया कर के साथ टीम को 80 के पार पहुंचाया। अमीलिया 20 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद अमनजोत कौर 13 और संस्कृति गुप्ता खाता खोले बगैर आउट हो गईं। हरमन ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सकीं। कप्तान 82 रन बनाकर नॉटआउट रहीं और टीम ने 11 रन से मुकाबला गंवा दिया। गुजरात से सोफी डिवाइन और वेयरहम ने 2-2 विकेट लिए। काशवी गौतम, एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड को 1-1 विकेट मिला। गुजरात की मुंबई पर पहली जीत मुंबई और गुजरात के बीच अब तक 8 मैच हुए थे, सभी में मुंबई ने ही बाजी मारी थी। गुजरात को 9वें मुकाबले में सफलता मिली और टीम ने इतिहास पलटकर प्लेऑफ में भी एंट्री कर ली। अब मुंबई की प्लेऑफ उम्मीदें यूपी वॉरियर्ज की जीत पर टिकी हैं। एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात गुजरात जायंट्स ने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच जीतकर एलिमनेटर में एंट्री कर ली। टीम ने 8 में से 5 मुकाबले जीते और 3 गंवाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची। अब एलिमिनेटर की आखिरी टीम का फैसला 1 फरवरी को दिल्ली और यूपी के बीच होने वाले मैच से होगा। अगर दिल्ली ने आखिरी मैच जीत लिया तो टीम एलिमिनेटर में गुजरात से भिड़ेगी। अगर यूपी जीती तो उन्हें अपना रन रेट मुंबई से बेहतर रखना होगा, तभी टीम एलिमिनेटर में जाएगी। अगर आखिरी मैच जीतकर भी यूपी का रन रेट खराब रहा तो मुंबई की टीम एलिमिनेटर में पहुंच जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कबड्डी चैंपियंस लीग में युवा सितारों का जलवा:सोनीपत स्टार्स की बड़ी जीत; करनाल किंग्स ने 40–34 से फरीदाबाद को दी मात
    Next Article
    हरियाणा कबड्डी लीग डे-6: पानीपत पैंथर्स का गुरुग्राम पर दबदबा:स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सोनीपत में रोमांचक मुकाबले; रोहतक रॉयल्स ने हिसार हीरोज को 40–28 से हराया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment