Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    dailyadda
    dailyadda

    जावेद अख्तर बोले- अमेरिका, इजराइल ने अब हद पार की:ट्रम्प-नेतन्याहू इतना आगे बढ़ गए कि दूसरों के पास रास्ता ही नहीं बचा

    2 weeks ago

    अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रम्प और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। अगर उन्हें इस तरह की हिम्मत दिखाने और इराक की तरह ईरान के साथ भी ऐसा करने की छूट मिल जाती है, तो चीन की दुनिया में पूरी साख खत्म हो जाएगी।” उन्होंने आगे लिखा, “नेतन्याहू और ट्रम्प ने, बाकी दबंग नेताओं की तरह, हालात को इतना आगे बढ़ा दिया है कि दूसरों के पास मजबूरी में कड़ा और साफ फैसला लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।” खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई जावेद अख्तर के अलावा एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी US-ईरान तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई। एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहचान एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से मिली, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर का मजाक उड़ाया एलनाज के अलावा ईरान की स्थिति को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी प्रतिक्रिया दी। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं। बता दें कि मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। एजाज ने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई वहीं, एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आप देख रहे होंगे कि दुनिया में क्या हो रहा है। अमेरिका और इजराइल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी की। इसके बाद गुस्से में ईरान ने अरब देशों पर हमला कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह हमसे नाराज है, तभी यह सब हो रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में अलग-अलग देशों में बम गिर रहे हैं। यह अल्लाह का कहर है।” एजाज खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “दुआ करें, एक-दूसरे का साथ दें और नेक काम करें। जकात दें, गरीबों की मदद करें, क्योंकि पैसा कब्र तक साथ नहीं जाता।” --------------------------- ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    इमेज रीइंवेंट:‘गन मास्टर G9’ में दिखेगा इमरान का सोलो एक्शन अवतार, ‘जन्नत 3’ पर भी काम शुरू
    Next Article
    विजय-रश्मिका का 4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन:कई सेलेब्स होंगे शामिल, बिना वैलिड कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment